Saturday , June 27 2026
Breaking News

लुधियाना में AC कंप्रेशर चुराते चोर को लोगों ने पकड़ा:खंभे से बांधा, थप्पड़ मारे; बोला- नट चाहिए था इसलिए खोल रहा था

लुधियाना  , (PNL) : लुधियाना के माधोपुरी में AC कंप्रेशर चोरी करने वाले एक युवक को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने पहले उसकी जमकर छितर परेड की और फिर कपड़े से बांधकर खंभे के साथ बैठा दिया। पकड़े जाने पर आरोपी ने सफाई देते हुए कहा कि वह AC इसलिए खोल रहा था क्योंकि उसे उसमें लगा “नट” चाहिए था।घटना के बाद इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने आरोपी से चोरी में इस्तेमाल होने वाला सामान भी बरामद किया। इलाका निवासियों ने बताया कि पिछले काफी समय से मोहल्ले में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही थीं। AC के कंप्रेशर, मोटरों की तारें और अन्य सामान चोरी हो रहा था।

मजदूरों ने पहले से ही नजर रखनी शुरू कर दी थी

चोरी से परेशान होकर इलाके में काम करने वाली फैक्ट्रियों के मजदूरों ने पहले से ही नजर रखनी शुरू कर दी थी। देर रात (मंगलवार) जैसे ही आरोपी एक घर के बाहर लगे AC का कंप्रेशर खोलने लगा, लोगों ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

जिस व्यक्ति को पकड़ा उसकी मारपीट दौरान उतरी टोपी।

जिस व्यक्ति को पकड़ा उसकी मारपीट दौरान उतरी टोपी।

पहचान छिपाने के लिए पहन रखी थी टोपी

लोगों के मुताबिक आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए टोपी पहन रखी थी। उसके पास से AC खोलने के औजार भी मिले हैं। पकड़े जाने पर आरोपी ने सफाई देते हुए कहा कि वह AC इसलिए खोल रहा था क्योंकि उसे उसमें लगा “नट” चाहिए था। हालांकि लोगों ने उसकी बात पर भरोसा नहीं किया।

दो दिन पहले भी हुई थी चोरी

मोहल्ला निवासियों ने दावा किया कि दो दिन पहले भी इलाके से एक AC चोरी हुआ था। इसके अलावा कई घरों की मोटरों की तारें भी काटकर चोरी की जा चुकी हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार आरोपी इलाके में कुछ चोरी के वाहन भी छिपाकर रखता है। पूछताछ में उसने खुद को कबाड़ का काम करने वाला बताया। इलाके के लोगों का कहना है कि लगातार हो रही चोरियों से वे बेहद परेशान हैं और पुलिस को इलाके में गश्त बढ़ानी चाहिए।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

गवर्नर बोले-पाकिस्तान नशा भेज जवानी कर रहा बर्बाद:चंडीगढ़ में नशा विरोधी दिवस पर पहुंचे कटारिया; कहा-पुलिस बड़ी मछलियों पर करे एक्शन

चंडीगढ़ , (PNL) : अंतरराष्ट्रीय नशा दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर शनिवार …

अमृतसर में सीमा पार हथियार तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश:4 आरोपी गिरफ्तार, 10 पिस्तौल और कारतूस बरामद; विदेश से मिल रहे थे निर्देश

अमृतसर  , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से संचालित अवैध हथियार तस्करी के …

अकाल तख्त साहिब में पेशी से पहले AAP की बैठक:अमृतसर में जुटेंगे सभी विधायक-मंत्री, CM मान भी रहेंगे मौजूद

अमृतस​र , (PNL) : श्री अकाल तख्त साहिब में पेश होने से पहले आम आदमी पार्टी …

जालंधर में ₹500 के लिए गिरवी रखी ₹18000 की मशीन:एक घंटे में दुकानदार मुकरा, परिवार बोला- कभी बेचने तो कभी टूटने की बात कही

जालंधर , (PNL) : जालंधर के अबादपुरा में एक युवक ने 18,000 रुपए की अपनी वाशिंग …

पंजाब में पकड़े 3 पाकिस्तानी जासूस कौन:एक के घर पर ताला, दूसरा बटन फोन रखता; पहली बार हमास गुज्जर का नाम आया

जालंधर , (PNL) :  जालंधर के 3 युवक पैसों के लालच में पाकिस्तानी जासूस बन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!