Monday , August 31 2026
Breaking News

4 करोड़ की फिरौती मामले में पंजाब पुलिस का SHO गिरफ्तार, FBI ऑपरेशन में आया था नाम

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब पुलिस ने होशियारपुर जिले के स्टेशन हाउस ऑफिसर (SHO) गुरिंदरजीत सिंह नागरा को 4 करोड़ रुपये की कथित फिरौती मांगने के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। नागरा पर अमेरिका में FBI द्वारा चलाए गए ऑपरेशन ‘हार्ड बॉल’ के दौरान एक परिवार से 4 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का आरोप लगा है। इस मामले में नाम सामने आने के बाद उन्हें पहले ही सस्पेंड कर दिया गया था।

जानकारी के अनुसार, FBI के ऑपरेशन ‘हार्ड बॉल’ के दौरान गुरिंदरजीत सिंह नागरा का नाम एक अंतरराष्ट्रीय उगाही नेटवर्क में सामने आया था। जांच एजेंसियों के मुताबिक इस नेटवर्क के तार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और जग्गू भगवानपुरिया जैसे अपराधियों से जुड़े बताए गए हैं। आरोप है कि कुछ गैंगस्टर और पुलिसकर्मी मिलकर लोगों से फिरौती वसूलने का काम कर रहे थे।

मामले के सामने आने के बाद डीआईजी नवीन सिंगला ने गुरिंदरजीत सिंह नागरा को लाइन हाजिर कर दिया था और जांच की जिम्मेदारी एसपी विनीत अहलावत को सौंपी गई थी। जांच पूरी होने के बाद शुक्रवार देर रात नागरा के खिलाफ फिरौती और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

गौरतलब है कि FBI ने हाल ही में ऑपरेशन ‘हार्ड बॉल’ के तहत कई अहम खुलासे किए थे। जांच में दावा किया गया कि अमेरिका में रहने वाले एक परिवार से कथित तौर पर करोड़ों रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। इस जांच के दौरान विदेशी एजेंसियों को गैंगस्टरों और कुछ पुलिस अधिकारियों के बीच कथित गठजोड़ की जानकारी मिली, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की गई।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर के थाना बस्ती बाबा खेल प्रभारी लाइन हाजिर:SHO जय इंद्र की जगह गुरदीप सिंह को सौंपा कार्यभार, बच्ची कत्ल मामले-फतेह गैंग पर लापरवाह रहे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के थाना बस्ती बावा खेल के SHO जय इंद्र को लाइन …

मोहाली में युवक-युवती पर चली गोलियां:एक की हालत गंभीर, जन्मदिन पार्टी मना रहे थे; मौके से मिले खाली खोल

मोहाली , (PNL) : मोहाली में एक युवक और युवती फायरिंग हुई। सूचना मिलते ही पुलिस …

BJP ने शेयर किया पंजाब CM मान को थप्पड़ मारने वाला AI वीडियो, AAP भड़की, सियासी घमासान तेज

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में BJP ने सीएम भगवंत मान का एक AI जेनरेटेड वीडियो …

चंडीगढ़ PU में चुनाव, छात्रों और पुलिस में झड़प:नारेबाजी करने वालों को उठाया; स्टूडेंट्स ने लात मारकर लॉ डिपार्टमेंट का दरवाजा खोला

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) और उससे जुड़े चंडीगढ़ के 8 कॉलेजों में सुबह …

जालंधर में हुक्का बार पर पुलिस की रेड:₹10.71 लाख कैश और अवैध शराब मिली, गहने भी जब्त; तस्कर गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!