Wednesday , September 9 2026
Breaking News

पहलगाम हमले को लेकर हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने कहा-पाकिस्तान तुम्हारा आटा-पानी बंद, तुम लड़ोगे तो हम क्यों दें…

हिसार, (PNL) : पाकिस्तान को लेकर हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज ने कहा कि हमारा पानी है, हिमालय से सिंधु नदी आ रही है। सिंधु सिर्फ नदी नहीं सभ्यता का नाम भी है। हम भाईचारे में पानी दे रहे थे लेकिन तुम लड़ोगे तो हम क्यों देंगे। आटा तुम्हारे पास पहले ही नहीं था, अब पानी भी बंद हो गया। तुम्हारा आटा-पानी बंद हो गया।

शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि पहलगाम में निहत्थे लोगों की नृशंस हत्या की गई है। वह भी धर्म पूछकर उन पर गोलियां बरसाई गई। हमलावरों की आत्मा मरी हुई है। आतंकी हमले पर सभी को गहरा दुख और आक्रोश है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हमारी अपील है कि हमला करने वालों के साथ-साथ उनके आकाओं को भी कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पहले ही सुरक्षा के लिए कठोर कदम उठाने का एलान कर चुके हैं।

वह बीआर आंबेडकर लॉ यूनिवर्सिटी, राजीव गांधी एजुकेशन सिटी, राई में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। वह यहां आयोजित छठे स्थापना दिवस समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि पहलगाम में हुए जघन्य हत्याकांड के बाद व्यापक आक्रोश है। महिपाल ढांडा ने कहा कि कुछ तथाकथित सेक्युलर लोग अब धर्मनिरपेक्षता की दुहाई देकर बयानबाजी करेंगे, जबकि सच्चाई यह है कि हमारे नागरिकों को धर्म पूछकर मौत के घाट उतारा गया है। देशवासी अब ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त नहीं करेंगे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!