Tuesday , September 29 2026
Breaking News

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पंजाब दौरा तय, चुनावी अभियान की शुरुआत मोगा रैली से होगी

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह 14 मार्च को पंजाब के मोगा जिले का दौरा करेंगे। यहां वे एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, इसी रैली से भारतीय जनता पार्टी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव अभियान का औपचारिक आगाज करेगी।

हालांकि प्रदेश भाजपा नेतृत्व ने अभी आधिकारिक बयान देने से परहेज किया है, लेकिन संगठनात्मक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। पार्टी इस रैली को शक्ति प्रदर्शन के रूप में देख रही है।पहले यह कार्यक्रम फरवरी में आयोजित करने की तैयारी थी, लेकिन घने कोहरे और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए इसे स्थगित कर दिया गया। पार्टी का मानना था कि खराब मौसम के कारण दूर-दराज से आने वाले कार्यकर्ताओं और समर्थकों को परेशानी हो सकती है। अब मौसम अनुकूल होने के चलते 14 मार्च की तारीख तय की गई है।राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह रैली राज्य में आगामी चुनावी माहौल को गरमाने का काम करेगी। भाजपा इस आयोजन के जरिए कार्यकर्ताओं में जोश भरने और विपक्षी दलों को सीधी चुनौती देने की रणनीति पर काम कर रही है।

इससे पहले 1 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पंजाब आए थे। वे जालंधर स्थित Dera Sachkhand Ballan में गुरु रविदास जयंती के अवसर पर पहुंचे थे। वहां उन्होंने संगत को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार के बजट और विकास योजनाओं की जानकारी साझा की थी। इस दौरे को भी भाजपा ने सामाजिक और राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना था। अमित शाह की रैली मोगा जिले के गांव किल्ली चाहलां में प्रस्तावित है। भौगोलिक दृष्टि से यह स्थान काफी अहम माना जाता है। हालांकि जगराओं का गांव काउके कलां आधिकारिक रूप से पंजाब का केंद्र बिंदु माना जाता है, लेकिन बेहतर सड़क संपर्क और हाईवे कनेक्टिविटी के कारण किल्ली चाहलां को भी केंद्रीय स्थल के रूप में देखा जाता है।

यह इलाका पंजाब के तीनों प्रमुख क्षेत्रों माझा, मालवा और दोआबा को जोड़ता है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों से यहां पहुंचना अपेक्षाकृत आसान है। यही कारण है कि बड़े राजनीतिक दल अक्सर मोगा को अपनी रैलियों के लिए चुनते हैं। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि मोगा में होने वाली बड़ी रैलियां सीधे तौर पर आसपास की करीब 18 विधानसभा सीटों पर प्रभाव डालती हैं। भीड़ का आकार और जनसमर्थन आने वाले चुनावी समीकरणों का संकेत देता है।

मोगा जिला लंबे समय से अकाली दल, भाजपा, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी जैसे दलों की राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र रहा है। यहां आयोजित रैलियों को शक्ति परीक्षण के रूप में देखा जाता है। 14 मार्च की प्रस्तावित रैली को भाजपा के लिए केवल एक जनसभा नहीं, बल्कि पंजाब में अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की दिशा में निर्णायक कदम माना जा रहा है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि मोगा में जुटने वाली भीड़ 2027 के चुनावी समीकरणों को किस दिशा में मोड़ती है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा: AAP बोली- भ्रष्टाचार पर सवाल किया था; प्रवेश बोले- मेरे परिवार को गाली दी थी

दिल्ली, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने रविवार को X पर एक वीडियो शेयर किया, …

पंजाब में अफीम की खेती को कानूनी दायरे में लाएंगे, राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी का ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक स्वराज पार्टी ने रविवार को …

बेअदबी कानून में प्रस्तावित संशोधनों की समीक्षा: CM मान से मिलने पहुंची 7 सदस्यीय कमेटी, अकाल तख्त की कमेटी से तालमेल पर होगा मंथन

चंडीगढ़, (PNL) : ‘जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026’ को लेकर पंजाब …

LPU में छात्रा से रेप के दावे पर बवाल:स्टूडेंट्स ने कैंपस में आग लगाई, एंट्री गेट तोड़ने की कोशिश; दिल्ली-अमृतसर हाईवे जाम

फगवाड़ा, (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में शनिवार रात शुरू …

‘मान दे मुनाफे’ मुहिम के तहत जालंधर नॉर्थ में घर-घर पहुंचे हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी की ‘मान दे मुनाफे’ जनसंपर्क मुहिम के तहत जालंधर …

पंजाब पुलिस का इंस्पेक्टर ही निकला नशा तस्कर, 3.50 किलो हैरोईन के साथ गिरफ्तार, पढ़ें हैरान करने वाले खुलासे

फिरोजपुर, (PNL) : पंजाब पुलिस के काउंटर इंटेलिजेंस विंग में तैनात एक इंस्पेक्टर को फिरोजपुर …

जालंधर में पुलिस कार्रवाई से नाराज निहंगों का धरना:थाने के बाहर सिमरन किया, गुरुद्वारे में कूड़े को लेकर विवाद; बुजुर्ग महिला हुई थी घायल

जालंधर , (PNL) : जालंधर में गुरुद्वारा कलगीधर साहिब के बाहर कूड़ा फेंकने को लेकर विवाद …

अमृतसर में मुठभेड़ से पहले लाउडस्पीकर से दी चेतावनी:नहीं माने तो हुई फायरिंग, 3 शूटर पैर में गोली लगने से घायल; 5 पिस्तौल बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में शुक्रवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो …

जालंधर में हाई स्पीड स्विफ्ट ने बाइक को टक्कर मारी:डिलीवरी बॉय गंभीर घायल, नशे की हालत में था ड्राइवर; लोगों ने पकड़ा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने मोटरसाइकिल सवार डिलीवरी बॉय को …

गुलाब सिद्धू के घर फायरिंग केस में बड़ी गिरफ्तारी, सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर के पिता सौदागर सिंह गिरफ्तार

लुधियाना, (PNL): पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू के पैतृक घर पर हुई फायरिंग के मामले में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!