Thursday , July 30 2026
Breaking News

फगवाड़ा में पसरा सन्नाटा, सारे बाजार रहे बंद, पहलगाम हमले को लेकर विरोध, बाइक रैली निकली, पढ़ें

फगवाड़ा, (PNL) : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आंतकी हमले का पंजाब में जबरदस्त विरोध हो रहा है। शनिवार को फगवाड़ा के बाजार पूरी तरह से बंद रहे, जिससे सन्नाटा पसरा रहा। समूह संगठनों द्वारा सामूहिक तौर पर विभिन्न क्षेत्रों में रोष मार्च भी निकाला गया और पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए है। घटना से आक्रोश में आए लोगों ने आतंकवाद को जड़ से ख़त्म करने की मांग भी की है। वहीं इस बंद को लेकर जिला पुलिस ने सुरक्षा के भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।

फगवाड़ा के समूह हिंदू संगठनों ने शुक्रवार को ही ऐलान कर दिया था कि पहलगाम आतंकी हमले के रोष स्वरूप शनिवार को फगवाड़ा के बाजार बंद रखे जाएंगे। इसका असर सुबह से ही दिखाई दिया जब शहर के मुख्य बाजार पूरी तरह से बंद रहे। इस बीच इक्का दुक्का दुकानें व शराब के ठेके खुले हुए थे जिन्हें प्रदर्शनकारियों ने बंद करवा दिया। इस दौरान हिंदू संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा आज भी आतंकवाद व पाकिस्तान का बैनर फूंक कर भारी रोष प्रदर्शन किया गया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!