Sunday , June 21 2026

वर्ल्ड कप टी-20 के बीच बुरी खबर, भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन, कैंसर से जूझ रहे थे, पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, (PNL) : भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह के लिए टी20 वर्ल्ड कप की खुशियां मातम में बदल गई हैं। टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ करो या मरो वाले मुकाबले में 72 रनों की शानदार जीत दर्ज की, लेकिन इस जीत के तुरंत बाद रिंकू के लिए एक बेहद दुखद खबर आई। उनके पिता खचंद्र सिंह का निधन हो गया है।

रिंकू सिंह के पिता खचंद्र सिंह पिछले काफी समय से स्टेज 4 लिवर कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से लड़ रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें ग्रेटर नोएडा के यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले कुछ दिनों से उनकी हालत काफी नाजुक बनी हुई थी और वे वेंटिलेटर पर थे। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में गारमेंट सप्लायर से दिनदहाड़े लूट:बदमाशों ने सोने की चेन-कैश छीना; एलिवेटेड फ्लाईओवर पर बंदूक दिखाकर वारदात

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!