Monday , November 9 2026
Breaking News

पंजाबी गायक Parmish verma के मैनेजर को धमकी, हैरी बॉक्सर के नाम पर 10 करोड़ की फिरौती मांगी

लुधियाना , (PNL) : मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता परमीश वर्मा के बिजनेस मैनेजर को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर विदेशी नंबरों से कॉल कर 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोपी ने धमकी दी है कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो वह परमीश वर्मा मैनेजर और उसके पूरे परिवार को जान से मार देगा। लुधियाना की सराभा नगर पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दी गई शिकायत में भाई रणधीर सिंह नगर (BRS नगर) निवासी हरविंदर सिंह उर्फ हार्डी ने बताया कि वह प्राइवेट बिजनेस करते हैं और लंबे समय से गायक परमीश वर्मा का सारा बिजनेस संभाल रहे हैं।

हार्डी के मुताबिक 14 फरवरी 2026 से उन्हें लगातार अलग-अलग अंतरराष्ट्रीय नंबरों (+16465163122, +13026102044, +18256054311, +13025561010) से धमकियां मिल रही हैं। फोन करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम हैरी बॉक्सर बताया और खुद को खूंखार लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य होने का दावा किया। पीड़ित ने बताया कि आरोपी हैरी बॉक्सर ने फोन पर बेहद डरावनी भाषा का इस्तेमाल किया। उसने कहा अगर तू गायक परमीश वर्मा अपनी और अपने बच्चों की सलामती चाहता है तो 10 करोड़ रुपये का इंतजाम कर ले। आरोपी ने यहां तक दावा किया कि उसके पास हार्डी के दोनों बच्चों पत्नी बुजुर्ग माता-पिता और यहां तक कि उनके रिश्तेदारों की भी पूरी जानकारी और लोकेशन है। आरोपी ने साफ कहा कि पैसा न मिलने की सूरत में वह पूरे परिवार को खत्म कर देगा। धमकियों से डरे हुए हरविंदर सिंह ने थाना सराभा नगर में पहुंचकर एएसआई (ASI) जसविंदर सिंह को अपने बयान दर्ज कराए। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2) और 351(3) के तहत अज्ञात हमलावर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

इस थाने में मामला दर्ज हुआ

पुलिस अब उन विदेशी नंबरों को ट्रेस कर रही है जिनसे कॉल आए थे। इस हाई-प्रोफाइल मामले की सूचना सीनियर अधिकारियों और कंट्रोल रूम को दे दी गई है। थाना सराभा नगर के अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की पहचान करने के लिए तकनीकी जांच जारी है।पीड़ित परिवार की सुरक्षा का ध्यान रखा जा रहा है। गौरतलब है कि पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के कलाकारों और उनके करीबियों से फिरौती मांगने के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं : जालंधर के निज़ातम नगर में आ/ग लगने से बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौ/त; पालतू जानवर ने भी तोड़ा दम

जालंधर, (PNL): जालंधर के निज़ातम नगर में दिवाली की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। …

दिवाली पर आज इतने बजे करें लक्ष्मी पूजन, एक क्लिक में जानें शुभ समय

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब-चंडीगढ़ में दिवाली धूमधाम से मनाई जा रही है। दिवाली की रात लक्ष्मी …

जालंधर के अर्बन एस्टेट फेज-2 मार्केट में पटाखों के स्टॉल पर लगी भीषण आग, लगातार होते रहे धमाके

जालंधर, (PNL) : अर्बन एस्टेट फेज-2 की मार्केट में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप …

लुधियाना में आग से 9 दुकानें जलकर राख:पटाखा गिरने से भड़की चिंगारी; कई किलोमीटर तक फैला धुएं का गुबार

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के ढंडारी खुर्द स्थित सब्जी मंडी में देर रात भीषण आग …

‘गैंगस्टरां ते वार’: अफ्रीका से पहली सफल डिपोर्टेशन कार्रवाई के तहत पंजाब पुलिस भगोड़े गैंगस्टर गुरविंदर अफरीदी को इथियोपिया से भारत वापस लाई

चंडीगढ़, (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों के तहत शुरू किए गए अभियान ‘गैंगस्टरां …

दिवाली से पहले जालंधर रेलवे स्टेशन पर उमड़ी यात्रियों की भीड़, ट्रेन में चढ़ने के लिए मची धक्का-मुक्की

जालंधर , (PNL) : दिवाली और छठ पूजा के त्योहार को अपने परिवार के साथ …

अमेरिका में पकड़ा गया मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर, लॉरेंस बिश्नोई का है करीबी

न्यूज डेस्क, (PNL) : हरियाणा का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका से गिरफ्तार …

डराने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग… पंजाब के कैबिनेट मंत्री बोले- केजरीवाल और मान के साथ खड़े हैं हम सब

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी पंजाब के सीनियर लीडर और कैबिनेट मंत्री हरपाल …

Ghaziabad चौकी धमाके में आतंकी एंगल? तहरीक-उल-मुजाहिदीन ने ली जिम्मेदारी, सोशल मीडिया अकाउंट की जांच जारी

 दिल्ली , (PNL) : दिल्ली से सटे गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाना क्षेत्र स्थित वसुंधरा पुलिस चौकी …

Jalandhar मकसूदां फ्लाईओवर पर ट्रक और कार की जोरदार टक्कर, एक्टिवा सवार युवती घायल; कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त

जालंधर , (PNL) : मकसूदां फ्लाईओवर पर ट्रक और कार में भीषण सड़क हादसा हो …

दीपावली पर Gupta Motors का धमाकेदार ऑफर! Zelio इलेक्ट्रिक स्कूटर की खरीद पर कैशबैक, शानदार गिफ्ट और फ्री स्पीकर

जालंधर, (PNL) : दीपावली के त्योहार को देखते हुए Gupta Motors EV Mall की ओर से …

Gold Price: डेढ़ लाख रुपये के करीब पहुंचा सोना, पिछले धनतेरस के मुकाबले इतने हजार बढ़ गए दाम

न्यूज डेस्क, (PNL) : त्योहारों का सीजन शुरू होते ही सोने के दाम एक बार …

चंडीगढ़ में अग्निवीरों को भर्ती में 5 साल की छूट:रिजर्व वर्ग को डबल लाभ; पोस्ट खाली रहीं तो पंजाब-हरियाणा के युवाओं को मौका

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ प्रशासन ने मुलाजिम भर्ती नियमों में संशोधन कर एक्स-अग्निवीरों को राहत …

अमृतसर में विदेशी टूरिस्ट से डेढ़ लाख का iPhone छीना: वाघा बॉर्डर गई थी, दोस्त ने वापसी की फ्लाइट टिकट कराई, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में वाघा बॉर्डर से घूमकर लौट रही विदेशी टूरिस्ट से छीनाझपटी …

लुधियाना में सेफ सिटी कैमरे हुए ‘अनसेफ’:5 दिन में चोरी की 2 वारदातें, बैटरियां-नेटवर्किंग उपकरण उड़ाए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शहर की सुरक्षा के लिए लगाए गए सेफ सिटी कैमरे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!