Sunday , June 21 2026

कैप्टन अमरिंदर सिंह पर भड़के सीएम भगवंत मान, ट्वीट करके सुनाई खरी-खरी, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह पर बड़ा हमला बोला है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि कैप्टन साहब, आज आपको नशा तस्करों के मानवाधिकारों की चिंता तब हुई जब आपके और आपके भतीजे के राज में जनता के बेटे तड़प-तड़प कर मर रहे थे, उस समय आप सभाओं में बैठे थे। अब पंजाब आप सबके दोहरे चेहरों को जान गया है, लेकिन दुर्भाग्य से नुकसान में है। भाजपा अब आपके बयान को निजी बताकर अपना पल्ला झाड़ लेगी। गुटका साहिब जी की शपथ कहाँ गई?

क्या है मामला

गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ की गई कार्रवाई को “राजनीतिक बदले की कार्रवाई” बताया था और इस कार्रवाई की निंदा की थी। अब पंजाब सरकार ने भी कैप्टन अमरिंदर सिंह पर हमला बोलते हुए कहा है कि गुटका साहिब जी की शपथ का क्या हुआ? अब आपका दोहरा चेहरा सबके सामने आ गया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में गारमेंट सप्लायर से दिनदहाड़े लूट:बदमाशों ने सोने की चेन-कैश छीना; एलिवेटेड फ्लाईओवर पर बंदूक दिखाकर वारदात

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हो चुके हैं कि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!