Thursday , July 30 2026
Breaking News

पंजाब के 15 जिलों में लड़कियों की शादी के लिए आशीर्वाद योजना के तहत 13.43 करोड़ रुपए जारी : बलजीत कौर

चंडीगढ़, (PNL) : सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान आशीर्वाद योजना के अंतर्गत पिछड़े वर्गों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के 2634 लाभार्थियों के लिए 13.43 करोड़ रुपये की राशि जारी की है।

अधिक जानकारी साझा करते हुए उन्होंने बताया कि यह लाभ अमृतसर, बरनाला, फरीदकोट, श्री फतेहगढ़ साहिब, गुरदासपुर, होशियारपुर, लुधियाना, श्री मुक्तसर साहिब, पटियाला, पठानकोट, रूपनगर, एस.ए.एस. नगर, संगरूर, मालेरकोटला और तरनतारन जिलों के लाभार्थियों को मिलेगा। यह राशि आशीर्वाद पोर्टल पर प्राप्त आवेदनों के आधार पर जारी की गई है।

उन्होंने बताया कि इस राशि के माध्यम से ज़िला अमृतसर के 699, बरनाला के 38, फरीदकोट के 46, श्री फतेहगढ़ साहिब के 96, गुरदासपुर के 91, होशियारपुर के 225, लुधियाना के 343, श्री मुक्तसर साहिब के 70, पटियाला के 357, पठानकोट के 72, रूपनगर के 301, एस.ए.एस. नगर के 46, संगरूर के 55, मालेरकोटला के 38 और तरनतारन के 157 लाभार्थियों को वित्तीय सहायता प्रदान की गई है।

डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि आशीर्वाद योजना के अंतर्गत कम आय वाले परिवारों की बेटियों की शादी के लिए 51,000 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है। यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाती है।

उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक पंजाब राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए, जिसका परिवार गरीबी रेखा से नीचे आता हो और जो अनुसूचित जाति, पिछड़े वर्ग या अन्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से संबंधित हो। परिवार की वार्षिक आय 32,790 रुपये से कम होनी चाहिए। ऐसे परिवारों की अधिकतम दो बेटियों को यह लाभ दिया जा सकता है।

अंत में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार सामाजिक न्याय को सुदृढ़ करते हुए प्रत्येक वर्ग के जीवन स्तर को ऊँचा उठाने के लिए प्रतिबद्ध है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

होर्मुज में कर्मिशियल जहाजों को निशाना बनाना बंद हो… UN में दिखा भारत का गुस्सा, नाविकों के लिए कही ये बात

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर से चरम …

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!