Sunday , October 11 2026
Breaking News

नूरमहल में विधवा ने जबरन संबंध के आरोप लगाए:बोलीं- 15 साल लिव-इन में रहा; चोरी-छिपे एंगेजमेंट करवाई; 3 बच्चों की मां ने दी शिकायत

जालंधर , (PNL) : जालंधर जिले के नकोदर में एक महिला ने युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी है। महिला का आरोप है कि पति की मौत के बाद वह युवक के संपर्क में आई थी। युवक उसके साथ लिव इन में रहता रहा। उससे शादी करने का वादा भी किया, लेकिन अब चोरी-छिपे एंगेजमेंट करवा ली। महिला ने बताया कि 15 साल से वह उसके साथ रह रही है। महिला ने पुलिस से रेप का केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में बिलगा थाना प्रभारी ने बताया कि महिला ने एसएसपी को शिकायत दी है। एसएसपी के निर्देश के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि दोनों बालिग हैं। वे हाईकोर्ट का रुख भी कर सकते हैं।

महिला की तरफ से SSP को दी गई शिकायत की कॉपी।

महिला की तरफ से SSP को दी गई शिकायत की कॉपी।

जानें महिला ने शिकायत में क्या बताया…

  • प्यार के जाल में फंसाया, शादी करने का वादा किया: महिला ने बताया कि उसके पति की कई साल पहले मौत हो गई थी। इसके बाद वह बेसहारा महसूस कर रही थीं। इसी दौरान उनकी मुलाकात आरोपी हरविंदर से हुई। हरविंदर ने उसे प्यार के जाल में फंसाया और शादी करने का वादा किया। उसने यह भी आश्वासन दिया कि वह उसे पत्नी की तरह रखेगा।

  • शादी करने के लिए शपथ पत्र दिया था: महिला ने आरोप लगाया कि हरविंदर ने 10 अक्टूबर 2016 को उसे शपथ पत्र दिया था। इसमें उसने शादी करने और जीवन भर पत्नी के रूप में साथ रखने की बात कही थी। इसके बाद से हरविंदर उनके साथ पति के रूप में रह रहा था। कई बार हरविंदर से कानूनी रूप से शादी करने का आग्रह किया, लेकिन वह हर बार टालमटोल करता रहा।

  • शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता रहा: SSP को दी शिकायत में महिला ने बताया कि हरविंदर शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। वह उसे मना भी करती थी तो उसे मजबूर करता था। अब पिछले लगभग एक महीने से आरोपी का व्यवहार उनके प्रति ठीक नहीं था। वह उनके साथ नहीं रह रहा था।

  • किसी और लड़की से एंगेजमेंट कर ली: महिला ने बताया कि उसे पता चला कि आरोपी ने 20 जुलाई 2026 को किसी और लड़की से एंगेजमेंट कर ली। वह चोरी छिपे शादी करने की तैयारी में है। जब हरविंदर को फोन किया तो उसने जवाब नहीं दिया। 22 जुलाई 2026 को आरोपी ने फोन पर धमकी दी। इसके बाद जब वह हरविंदर के घर गई, तो आरोपी के घरवालों ने जान से मारने की धमकी दी।

महिला के साथ शादी करने का दिया गया शपथ पत्र।

महिला के साथ शादी करने का दिया गया शपथ पत्र।

महिला ने बताया कि आरोपी की धमकी के बाद उसने 23 जुलाई 2026 को थाना बिलगा के SHO को शिकायत दी थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला का आरोप है कि आरोपी ने उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी। अब उसे छोड़ना चाहता है। उसने अपनी जान को भी खतरा बताया है।महिला ने कहा कि उसके पास आरोपों से संबंधित सबूत हैं। उसने पुलिस के उच्च अधिकारियों से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही, कार्रवाई न होने पर हाईकोर्ट का रुख करने की बात कही है।

आरोपी हरविंदर ने महिला को आरोपों को सिरे से नकार दिया है।

आरोपी हरविंदर ने महिला को आरोपों को सिरे से नकार दिया है।

इस संबंध में दूसरे पक्ष के हरविंदर ने महिला के आरोपों को झूठा बताया है। उसने कहा कि उसने महिला को कोई एफिडेविट लिखकर नहीं दिया और न ही उससे शादी का कोई वादा किया था। हरविंदर ने आरोप लगाया कि एफिडेविट पर किए गए हस्ताक्षर भी महिला ने खुद किए हैं। महिला से कोई संबंध नहीं है। उस पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

IND vs WI: बस ड्राइवर के बेटे ने टीम इंडिया के नेट्स में मचाई सनसनी, स्टार बल्लेबाजों को छकाया, संजू से मिली शाबाशी

स्पोर्ट्स , (PNL) :  भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची …

अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स के भविष्य पर मंडराया संकट! समझें ट्रंप के एक्शन से क्या पड़ेगा असर?

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका में काम करने वाले भारतीय IT कर्मचारियों के लिए ग्रीन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!