Monday , August 10 2026
Breaking News

पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा ने किया बड़ा ऐलान, Industry और NRIs से खास अपील भी की, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने बाढ़ प्रभावितों को लेकर गहरी चिंता जाहिर की है। उन्होंने जहां खुद ‘रंगला पंजाब’ राहत फंड में 50 लाख रुपए का योगदान दिया, वहीं उद्योग जगत और NRI भाइयों से भी योगदान देने की अपील की।

कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि बाढ़ के दौरान हुए नुकसान की भरपाई के लिए पंजाब सरकार ने 14 हजार करोड़ रुपए का बजट रखा है। उन्होंने कहा कि हम एनआरआई भाइयों और कारोबारियों से अपील करते हैं कि वे ‘रंगला पंजाब’ राहत फंड में अधिक से अधिक धनराशि का योगदान करें। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि आज लुधियाना के 13 कारोबारियों ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को अपने हाथों से बड़ा योगदान सौंपा है। उन्होंने बाकी कारोबारियों से भी बाढ़ पीड़ितों की मदद करने की अपील की।

उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने माता-पिता के नाम से बनाई गई चैरिटेबल ट्रस्ट से 50 लाख रुपए का योगदान दिया है। इसी तरह मोंटे कार्लो ग्रुप, नाहरले, कमल ओसवाल, हैपी फॉर्जिंग, सीगल इंडिया की ओर से भी करोड़ों रुपये ‘रंगला पंजाब’ राहत फंड में दिए गए हैं। इसके अलावा अन्य कारोबारियों ने भी बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत फंड में सहयोग किया है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि हमें पंजाब को फिर उसी तरह बनाना है जैसा पहले था और इसके लिए सरकार को लोगों के सहयोग की ज़रूरत है। उन्होंने एक बार फिर उद्योगपतियों और एनआरआई भाइयों से बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आने की अपील की।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब में आतंकी साजिश नाकाम, एक आरोपी गिरफ्तार:86-P हैंड ग्रेनेड बरामद, आदमपुर में डेड ड्रॉप लोकेशन से उठाया; विदेशी हैंडलर्स से संपर्क

जालंधर , (PNL) : पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर और SBS नगर (नवांशहर) पुलिस ने …

जालंधर के होटल में लुधियाना की युवती की लाश मिली:2 दिन पहले आई, युवक मिलने आता था; रूम से लाल रंग का सूटकेस भी मिला

जालंधर  , (PNL) : जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित रॉयल होटल में करीब 38 …

तीन जिंदगियां बचाने वाले तैराकी कोच उमेश शर्मा हुए सम्मानित, सन्नी देओल ने दिया शौर्य पुरस्कार

जालंधर, (PNL) : अपनी जान की परवाह किए बिना पानी में डूब रहे तीन लोगों …

पंजाब में कांवड़ियों पर टूटा कहर! तेज रफ्तार कार ने 4 श्रद्धालुओं को कुचला, तीन की मौत

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में सरहिंद-मंडी गोबिंदगढ़ हाईवे पर दर्दनाक सड़क …

जालंधर वेस्ट में बीजेपी को झटका, लाडी अंगुराल और अश्वनी कुमार साथियों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल

जालंधर, (PNL) : आम आदमी पार्टी को जालंधर में उस समय और मजबूती मिली जब …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!