पंजाब में चुनाव से पहले बड़े फैसलों की तैयारी! CM भगवंत मान ने बुलाई कैबिनेट मीटिंग, पढ़ें
Punjab News Live -PNL
October 28, 2026
चंडीगढ़, ताजा खबर, पंजाब, होम
चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब सरकार ने स्पेशल सेशन के बाद अब कैबिनेट मीटिंग बुला ली है। यह बैठक 31 अक्टूबर, शनिवार को दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित की जाएगी। पंजाब सरकार की ओर से बैठक को लेकर आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस बैठक को अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि कैबिनेट मीटिंग के दौरान पंजाब सरकार कई बड़े फैसलों पर मुहर लगा सकती है। अब सभी की नजरें 31 अक्टूबर को होने वाली इस बैठक पर टिकी हुई हैं।