Sunday , October 11 2026
Breaking News

गोल्डन टेंपल पहुंची ‘द ग्रेट पंजाब रॉबरी’ की स्टार कास्ट:अरदास व जल की सेवा की; बोले- पंजाबी सिनेमा को बॉलीवुड जैसा बनाने का प्रयास

अमृतस​र , (PNL) : पंजाबी फिल्म ‘द ग्रेट पंजाब रॉबरी’ 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। रिलीज से पहले फिल्म के मुख्य अभिनेता राज कुंद्रा अपनी पूरी स्टार कास्ट के साथ सच्चखंड श्री दरबार साहिब पहुंचे, जहां उन्होंने माथा टेककर फिल्म की सफलता के लिए अरदास की। इस दौरान पूरी टीम ने संगत की ठंडे जल की सेवा भी की और गुरु घर का आशीर्वाद लिया।

मीडिया से बातचीत के दौरान राज कुंद्रा ने फिल्म के नाम ‘द ग्रेट पंजाब रॉबरी’ को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि फिल्म का नाम किसी गलत संदेश के लिए नहीं रखा गया, बल्कि इसका उद्देश्य पंजाब की महानता और यहां के लोगों की समझदारी को दर्शाना है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग शिक्षित और जागरूक हैं, इसलिए फिल्म के नाम और उसकी कहानी को सही संदर्भ में समझेंगे।

पूरी फिल्म की जान है सस्पेंस

राज कुंद्रा ने बताया कि वह इस फिल्म में एक पत्रकार की भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसका सस्पेंस है। आखिर “रॉबरी” क्या है, बैंक तक पहुंचने की असली वजह क्या है और इसके पीछे क्या रहस्य छिपा है, इसका खुलासा 7 अगस्त को फिल्म रिलीज होने के बाद ही होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि दर्शकों को फिल्म की कहानी और रोमांचक अंदाज जरूर पसंद आएगा।

पंजाबी सिनेमा को बॉलीवुड जैसा प्रोफेशनल टच देने का प्रयास

फिल्म के दमदार एक्शन सीक्वेंस पर बात करते हुए राज कुंद्रा ने निर्देशक सौरभ वर्मा की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि निर्देशक ने पंजाबी सिनेमा में बॉलीवुड स्तर का प्रोफेशनल टच देने की कोशिश की है। महज 30 दिनों में फिल्म की शूटिंग पूरी की गई, लेकिन इसकी गुणवत्ता किसी बड़े बजट की फिल्म से कम नहीं है। उन्होंने फिल्म के डीओपी अमित सिंह और पूरी तकनीकी टीम की मेहनत की भी सराहना की।

फिल्म में महावीर भुल्लर, परमीश सिंह, पायल राजपूत और गर्विता सधवानी समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। कलाकारों ने उम्मीद जताई कि दर्शक फिल्म को भरपूर प्यार देंगे। फिल्म की पूरी टीम का मानना है कि ‘द ग्रेट पंजाब रॉबरी’ पंजाबी सिनेमा में एक नया अनुभव लेकर आएगी और दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

बस्ती दानिशमंदा की एंट्री पर बनेगा सतगुरु रविदास महाराज जी का भव्य गेट, स्वामी गुरुदीप गिरी जी महाराज तथा कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया उद्घाटन

जालंधर, (PNL) : श्री गुरु रविदास महाराज जी के चरणों में समर्पित बस्ती दानिशमंदा गेट …

अमृतसर में तस्करी के 2 नेटवर्क का पर्दाफाश, 4 गिरफ्तार; M-16 समेत 10 हथियार और 15 किलो अफीम बरामद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर रूरल पुलिस ने अवैध हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी के …

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!