Monday , September 21 2026
Breaking News

पंजाब पुलिस के DSP के इकलौते बेटे की सड़क हादसे में मौत, कार का टायर फटने से हुआ हादसा, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के संगरूर से इस समय की दुखद खबर आ रही है। पटियाला के डीएसपी सिटी-1 सतनाम सिंह के इकलौते बेटे की संगरूर जिले के भवानीगढ़ के पास फग्गूवाल गांव में बठिंडा-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। हादसे में उसका एक साथी हरजोत सिंह गंभीर रूप से घायल है। राहगीरों की मदद से दोनों युवकों को वरना कार से बाहर निकाला गया लेकिन एक युवक की मौत हो गई थी जबकि उसका साथी खून से लथपथ घायल मिला।

संगरूर से वापस लौट रहा था एकमजीत सिंह

जानकारी के अनुसार डीएसपी सतनाम सिंह के मृतक बेटे एकमवीर सिंह संगरूर में एक समारोह में शामिल होने के बाद पटियाला लौट रहे थे। जब वे भवानीगढ़ के फग्गूवाल के पास पहुंचे, तो उनकी कार का टायर फट गया और सुबह लगभग 1:30 बजे एक पुल पर पलट गई।

भवानीगढ़ के एसएचओ से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि डीएसपी सतनाम सिंह के बेटे की मौत हो गई है और दूसरा घायल पटियाला में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती है। उन्होंने आगे बताया कि “कार का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। एकमवीर का अंतिम संस्कार आज दोपहर पटियाला के राजपुरा रोड स्थित वीरजी मरियान (श्मशान घाट) में होगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!