Tuesday , July 21 2026
Breaking News

ब्रेकिंग : सांसद अमृतपाल सिंह होंगे पंजाब विधानसभा चुनाव का CM चेहरा, 2027 में लड़ेंगे चुनाव, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। यह जानकारी विधायक मनप्रीत सिंह इयाली ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। उन्होंने कहा कि पार्टी ने अमृतपाल सिंह को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित कर दिया है।

मनप्रीत सिंह इयाली ने स्पष्ट किया कि अमृतपाल सिंह 2027 का विधानसभा चुनाव जरूर लड़ेंगे। हालांकि, वे किस विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे, इसका फैसला पार्टी उचित समय पर करेगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह भी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि अमृतपाल सिंह इस समय राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद हैं। उन्होंने वर्ष 2024 का लोकसभा चुनाव जेल के अंदर से ही खडूर साहिब सीट से लड़ा था और करीब 1.97 लाख वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी।

हालांकि, जेल में बंद होने के कारण वह अब तक लोकसभा के किसी भी सत्र में शामिल नहीं हो सके हैं। पार्टी नेताओं का कहना है कि यदि 2027 के विधानसभा चुनाव तक अमृतपाल सिंह की रिहाई नहीं होती है, तो वह जेल के अंदर से ही विधानसभा चुनाव भी लड़ेंगे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Diljit: मुझे एंटी-नेशनलिस्ट कहा जाएगा… CJP प्रोटेस्ट में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ दिलजीत दोसांझ ने भी उठाई आवाज

न्यूज डेस्क, (PNL) : दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के ‘संसद चलो’ …

जालंधर में ताला तोड़ स्वीट शॉप में चोरी:गल्ला गिराया और कैश ले उड़े चोर, अंदर बिखरा था सामान; दुकानदारों ने पुलिस से मांगी सुरक्षा

जालंधर  , (PNL) : जालंधर की घास मंडी चौक स्थित कुमार स्वीट शॉप में चोरी हो …

पठानकोट में लैंडस्लाइड, कई गांवों का संपर्क टूटा:अमृतसर में भी बारिश, मोहाली में बादल छाए; पंजाब-चंडीगढ़ में 3 दिन का अलर्ट

चंडीगढ़  , (PNL) : पठानकोट के धारकलां क्षेत्र में बारिश के बीच आज लैंडस्लाइड हो गया। …

3 अगस्त से शुरू हो सकता है मानसून सेशन:पंजाब सरकार की कैबिनेट मीटिंग में लगेगी मुहर; सरकारी रिहायश पर आज होगी बैठक

मोहाली , (PNL) : पंजाब विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से शुरू होकर 10 अगस्त …

पंजाब में अश्लील फोटो वाले निहंग का नया VIDEO:कुर्सी से उठाकर जमीन पर बैठाया, कहा- पैरों के बल बैठकर बर्तन धो

अमृतस​र , (PNL) : पंजाब में अश्लील तस्वीरें वायरल होने और विवादित बयानों के बाद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!