Wednesday , August 19 2026
Breaking News

तरनतारन के डीसी का पीए और क्लर्क विजिलेंस ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, महज इतने रुपए के लिए हो गए बेईमान, पढ़ें

तरनतारन, (PNL) : पंजाब के तरनतारन जिले के डिप्टी कमिश्नर के पीए और एक क्लर्क को विजिलेंस ने 20 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। वहीं इस मामले में तीसरा आरोपी भी शामिल है, लेकिन वह गिरफ्तारी से पहले ही विजिलेंस टीम को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपियों ने एक व्यक्ति से लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान वीडियोग्राफी सेवाओं के बिलों को क्लीयर करने की एवज में उससे रिश्वत 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस की इसकी शिकायत दी थी।

आरोपियों की पहचान तरनतारन के डीसी के पीए हरमनदीप सिंह, इलेक्शन सेल के क्लर्क हरसिमरनजीत सिंह और कांट्रैक्ट पर काम करने वाले डेटा एंट्री ऑपरेटर जगरूप सिंह के तौर पर हुई है। पीए हरमनदीप सिंह और डेटा एंट्री ऑपरेटर जगरूप सिंह को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों पकड़ा है, जबकि उनका तीसरा साथी क्लर्क हरसिमरनजीत सिंह फरार हो गया।

50 हजार रुपये में हुई थी डील

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विजिलेंस को तरनतारन के मोहल्ला टांक खत्रियां निवासी संदीप सिंह ने शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान प्रदान की गई वीडियोग्राफी सेवाओं के बिलों को क्लीयर करने के लिए उससे एक लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी, लेकिन बाद में सौदा 50 हजार रुपये में तय हुआ। आरोपी शिकायतकर्ता से पहली किस्त के तौर पर 20 रुपये ले रहे थे।

विजिलेंस ने लगाया था ट्रैप

विजिलेंस ने शिकायत के आधार पर जांच की। इसके बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया था। विजिलेंस टीम ने आरोपी पीए हरमनदीप सिंह और डेटा एंट्री ऑपरेटर जगरूप सिंह को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!