Tuesday , September 8 2026
Breaking News

हिमाचल में पंजाब-हरियाणा के 3 तस्कर गिरफ्तार:9 ग्राम चिट्टा के साथ ठियोग में पकड़े; आज कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगेगी पुलिस

न्यूज डेस्क, (PNL) : हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के ठियोग में पुलिस ने पंजाब और हरियाणा के तीन तस्कर गिरफ्तार किए है। इनसे 9 ग्राम चिट्टा भी बरामद किया गया। तीनों आरोपियों को आज ठियोग कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड मांगा जाएगा।आरोपियों की पहचान पवन (21) निवासी चिढाना तहसील गोहाना जिला सोनीपत हरियाणा, नितिश पांडे (26) निवासी जगतपुर जिला मोहाली पंजाब और रितिक सूरजभान (27) निवासी शलाना खरखौदा जिला सोनीपत हरियाणा के रूप में हुई है।सूचना के अनुसार- बीते कल पुलिस को सूचना मिली कि नेशनल हाइवे-पांच पर फागू से ठियोग साइड को एक मैग्नाइट ग्रे रंग का गाड़ी आ रही है। इसमें सवार तीन व्यक्ति चिट्टा तस्करी में शामिल है।

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई

इस सूचना के आधार पर ठियोग पुलिस ने बाइपास में गाड़ी को तलाशी के लिए रोका और इनकी तलाशी ली गई। इस दौरान इनके पास 9 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस तीनों को गिरफ्तार कर ठियोग पुलिस थाना ले गई।

रिमांड की मांग करेगी पुलिस

पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। आज कोर्ट से पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी, ताकि इनसे पूछताछ करके यह पता लगाया कि जा सके कि इन्होंने कहा से चिट्टा लाया था और किसने बेचने जा रहे थे। इनसे पूछताछ करके पुलिस दूसरे चिट्टा तस्करों तक पहुंचने का दावा कर रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!