Wednesday , August 19 2026
Breaking News

अमृतसर में जिम मालिक ही निकले लुटेरे, हथियार दिखाकर करते थे लूटपाट, पुलिस ने कुल छह आरोपी पकड़े, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : इस समय की बड़ी खबर पंजाब के अमृतसर से आ रही है। कमिश्नरेट पुलिस ने कई वारदातों को अंजाम दे चुके छह बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अमृतसर के बटाला रोड स्थित आनंद नगर निवासी बलराम शर्मा, मानसू गिल, राजवीर जिम मालिक, बलराज, दीप सिंह और गुरसेवसक सिंह उर्फ मासी के तौर पर हुई है। पुलिस को आरोपियों से हथियार भी मिले हैं। वहीं, पुलिस जांच में जुटी है कि आरोपी किसी गैंग के लिए काम करते हैं या नहीं।

पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर और डीसीपी हरप्रीत सिंह मंढेर ने बताया कि आरोपी बलराम शर्मा इस गैंग का किंगपिन है। बलराम जिम ट्रेनर और जिम का मालिक भी है। इस पर अलग-अलग पुलिस थानों में तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। उक्त सभी आरोपी दूसरे राज्यों से हथियारों की तस्करी में शामिल हैं। इसके अलावा ये बदमाश आगे भी हथियारों की सप्लाई करते हैं। वहीं हथियारों के दम पर लोगों से लूट की वारदातों को भी अंजाम देते हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों से चार पिस्टल बरामद हुए हैं। वहीं एक टॉय पिस्टल भी मिला है, जो बिल्कुल असली पिस्टल की तरह दिखता है। पकड़े गए आरोपी ज्यादा पढ़े लिखे नहीं हैं। हालांकि आरोपी मानसू गिल भी जिम ट्रेनर है और राजवीर का अपना जिम भी है। इसके साथ ये अपराध की दुनिया में भी शामिल हैं।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!