Wednesday , August 19 2026
Breaking News

जालंधर में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर चढ़ाई कार:मालिक से अनबन का बदला निर्दोष कर्मचारी से लिया, आरोपी फरार, CCTV में कैद वारदात

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लांबड़ा क्षेत्र के पास पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर कार चढ़ाकर उसे जान से मारने की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़ित अमनदीप, जो कि ‘बिल्ला’ नामक व्यक्ति के पास काम करता है, उसको आरोपियों ने रास्ते में रोककर न केवल गाली-गलौज की, बल्कि उस पर अपनी अल्टो कार चढ़ा दी। बताया जा रहा है कि आरोपियों की पीड़ित के मालिक के साथ पुरानी अनबन थी, जिसका बदला उन्होंने निर्दोष कर्मचारी से लेने की कोशिश की।

पीड़ित अमनदीप ने बताया कि वह अपने मालिक बिल्ला जी (निवासी गांव बडाला) के पास काम करता है। घटना वाले दिन वह अपने घर से काम के लिए बडाला की ओर जा रहा था। जब वह खोहले किंग अड्डे से आगे सिंह डेयरी के पास पहुंचा, तो उसने अपनी बाइक धीमी की। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार अल्टो कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी

अमनदीप के अनुसार, कार में अमित कल्याण और उसका साथी जोन सवार थे। टक्कर मारने के बाद आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। अमनदीप ने बताया कि आरोपी उसे पहले भी रास्ते में रोककर धमका चुके थे कि अगर वह बिल्ला के साथ काम करना बंद नहीं करेगा, तो उसे भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। आरोपियों ने मौके पर गाली-गलौज की और फरार हो गए।

मालिक के साथ पुरानी रंजिश

पीड़ित के मालिक बिल्ला ने बताया कि आरोपियों (अमित और जोन) के साथ उनका करीब एक महीने से विवाद चल रहा है। आरोपियों ने पहले उनके भाई और भाभी के साथ भी बदतमीजी की थी, जिसकी शिकायत लांबड़ा थाने में दर्ज कराई गई थी। बिल्ला का आरोप है कि उनकी आपसी रंजिश का बदला लेने के लिए अब उनके कर्मचारी को निशाना बनाया जा रहा है।

हादसे के बाद घायल अमनदीप को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में एक्स-रे और अन्य जांचों में देरी की गई। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी अब भी फोन पर धमकियां दे रहे हैं और उन्हें जान का खतरा है। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में किसी अनहोनी को टाला जा सके।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

लुधियाना में बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या:क्रेटा कार में आए हमलावरों ने फायरिंग की, गर्दन में लगी लोगी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या …

सतीश पूनिया पंजाब BJP के नए प्रभारी बने, विधानसभा चुनाव से पहले जिम्मेदारी, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम …

अमृतसर में हथियार तस्करी पर शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार:पिस्तौल और कारतूस बरामद; खंगाला जा रहा रिकॉर्ड; पूछताछ में हो सकते हैं बड़े खुलासे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए …

कनाडा में पंजाबी युवती की गोली लगने से मौत: होमिसाइड टीम ने संभाली जांच, पढ़ें

जालंधर , (PNL) : कनाडा के एडमंटन में पंजाबी लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!