Monday , July 20 2026
Breaking News

बड़ी खबर : NEET का पेपर हुआ लीक, परीक्षा कर दी गई रद्द, छात्रों का फूंटा गुस्सा, पढ़ें

नई दिल्ली, (PNL) : पेपर लीक की खबरों और जांच एजेंसियों से मिली पुख्ता जानकारी के बाद NTA (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) ने नीट परीक्षा रद्द करने का बड़ा फैसला लिया है. अब नीट परीक्षा परीक्षा नए सिरे से आयोजित की जाएगी. NTA NEET UG परीक्षा की नई तारीखों और नए NEET UG एडमिट कार्ड की जानकारी जल्द ही NTA की ओर से घोषित की जाएगी.

छात्रों के लिए जरूरी बातें (रजिस्ट्रेशन और फीस)

•कोई नया फॉर्म नहीं: छात्रों को दोबारा आवेदन (रजिस्ट्रेशन) करने की कोई जरूरत नहीं है. मई 2026 के लिए भरा गया आपका पुराना फॉर्म और चुना गया परीक्षा केंद्र ही आगे भी मान्य रहेगा.
कोई नई फीस नहीं: इस नई परीक्षा के लिए आपसे कोई अतिरिक्त फीस नहीं ली जाएगी.
फीस वापसी (रिफंड): आपने पहले जो फीस जमा की थी, वह आपको रिफंड कर दी जाएगी. इस बार परीक्षा करवाने का पूरा खर्च NTA खुद उठाएगा.

•नीट परीक्षा रद्द होने की खबर आने से कैंडिडेट्स बेहद निराश हैं. उनका कहना है कि परीक्षा अच्छी गई थी. अब हमें दोबारा तैयारी करनी होगी. राजश्री, राधिका, निकुंज, श्रवणी आदि कैंडिडेट्स का कहना है कि पहले हमें अफवाह लगी, लेकिन जब पता चला तो प्रोफेसर से मिलने पहुंच गए. ऐसा पहली बार नहीं है. यह पहले भी हुआ है तो हमारे भविष्य के साथ खिलवाड़ क्यों किया जा रहा है. हम लोग 5-5 घंटे पढ़ते थे. एग्जाम खत्म होने के बाद रिलैक्स हो गए थे. समझ नहीं आ रहा है कि अब क्या करें?

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना के शिव शक्ति मंदिर में बेअदबी: मूर्तियों में की तोड़फोड़; डमरू ले जाने की कोशिश, पढ़ें

लुधियाना (PNL): लुधियाना में एक मंदिर के अंदर बेअदबी की घटना सामने आने के बाद …

पंजाबी सिंगर करनदीप को आया हार्ट अटैक:खुद VIDEO शेयर किया, बोले- जिम जाता हूं, फिर भी दिल-दिमाग ने काम करना बंद कर दिया

जालंधर , (PNL) : पंजाबी सिंगर, एक्टर, मॉडल और फिटनेस इन्फ्लुएंसर करनदीप को ऑस्ट्रेलिया में हार्ट …

अमृतसर में THAR में मिली युवक की लाश: ड्राइवर के बगल वाली सीट पर थी, पढ़ें हैरान करने वाला मामला

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में सोमवार सुबह सड़क किनारे खड़ी काले रंग की थार गाड़ी …

December में राष्ट्रीय बैडमिंटन Championship…44 साल बाद जालंधर के हंसराज स्टेडियम में भव्य तैयारी, CM भगवंत मान के निर्देश

जालंधर , (PNL) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस साल दिसंबर महीने में जालंधर …

FIFA World Cup Final: स्पेन फिर बना वर्ल्ड चैंपियन, फेरान टॉरेस के गोल से अर्जेंटीना को दी शिकस्त

न्यूज डेस्क, (PNL) : स्पेन एक बार फिर फुटबॉल की दुनिया का बादशाह बन गया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!