Sunday , April 12 2026
Breaking News

जालंधर के 7 बड़े बाजारों में गर्मी की छुट्टियां, ये दुकानें रहेंगी 6 दिन बंद, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : शहर के सबसे प्रमुख बाजारों में गर्मियों की छुट्टियों की घोषणा कर दी गई है। जिसमें अटारी बाजार, पंजपीर बाजार, रस्ता मोहल्ला, बर्तन बाजार, भगत सिंह चौक, प्रताप बाग मार्केट और अन्य आस-पास के बाजारों (सिर्फ जूता मार्किट) में 6 दिन की छुट्टी की घोषणा की गई है। यह जानकारी होलसेल शू मर्चेंट एसोसिएशन ने साझा की है। एसोसिएशन के अध्यक्ष दविंदर सिंह मनचंदा ने कहा – उक्त बाजार 23 जून से 28 जून तक बंद रहेंगे। उक्त बाजारों में चप्पल और जूतों की सभी दुकानें गर्मियों की छुट्टियों के कारण बंद रहेंगी। यह फैसला एसोसिएशन के सदस्यों की सहमति के बाद लिया गया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब सरकार के फसल अवशेष प्रबंधन प्रयासों को मिली बड़ी सफलता: पराली जलाने की घटनाओं में 94 प्रतिशत कमी पर मिला राष्ट्रीय स्तर का पुरस्कार

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री स गुरमीत सिंह खुड्डियां ने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!