Wednesday , August 19 2026
Breaking News

वृंदावन में बड़ा हादसा: यमुना नदी में नाव पलटी, 10 श्रद्धालुओं की मौत, ज्यादातर पंजाब के थे, पढ़ें

मथुरा, (PNL) : मथुरा से इस वक्त की बड़ी और दुखद खबर सामने आ रही है। वृंदावन में एक बड़ा हादसा हो गया है, जहां यमुना नदी में एक स्टीमर पलटने से अफरा-तफरी मच गई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक अब तक 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। स्टीमर में करीब 25 लोग सवार थे, जिनमें से लगभग एक दर्जन लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मरने वालों में ज्यादातर पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब से थे।

यह हादसा श्रृंगार घाट के पास हुआ, जहां अचानक स्टीमर का संतुलन बिगड़ गया और वह नदी में पलट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना अचानक हुआ कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। नदी में गिरे लोग अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष करते नजर आए।

स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद के लिए दौड़ लगाई और कई लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की। जिलाधिकारी सी पी सिंह के मुताबिक, इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई अन्य लोगों के लापता होने की खबर है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। गोताखोरों को राहत और बचाव कार्य में लगाया गया है। नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, ताकि लापता लोगों को जल्द से जल्द खोजा जा सके।

वृंदावन के श्रृंगार घाट के पास  रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। एनडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर टीम पानी में उतरकर तलाश कर रही है। प्रशासन का कहना है कि जब तक सभी लोगों का पता नहीं चल जाता, तब तक यह अभियान जारी रहेगा। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई है। परिजन अपने अपनों की तलाश में बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पूरे इलाके में चिंता और दुख का माहौल है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है और प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही लापता लोगों का पता लगाया जा सकेगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

लुधियाना में बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या:क्रेटा कार में आए हमलावरों ने फायरिंग की, गर्दन में लगी लोगी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे युवक की हत्या …

सतीश पूनिया पंजाब BJP के नए प्रभारी बने, विधानसभा चुनाव से पहले जिम्मेदारी, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम …

अमृतसर में हथियार तस्करी पर शिकंजा, 2 आरोपी गिरफ्तार:पिस्तौल और कारतूस बरामद; खंगाला जा रहा रिकॉर्ड; पूछताछ में हो सकते हैं बड़े खुलासे

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने अपराध और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए …

कनाडा में पंजाबी युवती की गोली लगने से मौत: होमिसाइड टीम ने संभाली जांच, पढ़ें

जालंधर , (PNL) : कनाडा के एडमंटन में पंजाबी लड़की की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली …

जालंधर ED दफ्तर में पेश हुई लेडी IAS कंवलप्रीत बराड़:मोहाली के सनटेक सिटी केस में पूछताछ, कल जारी किया गया था समन

जालंधर  , (PNL) : पंजाब कैडर की IAS अधिकारी कंवलप्रीत बराड़ मोहाली के सनटेक सिटी प्रोजेक्ट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!