Tuesday , September 8 2026
Breaking News

Ludhiana एम्युनिशन डिपो के प्रतिबंधित दायरे में अवैध निर्माण:चेतावनी के बाद भी नहीं रुका भूमाफिया; आर्मी की शिकायत पर 3 पर FIR दर्ज

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के बद्दोवाल स्थित ’17 फील्ड एम्युनिशन डिपो’ (Asla Depot) की सुरक्षा को लेकर बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। डिपो के प्रतिबंधित दायरे के भीतर अवैध रूप से मकान बनाने के आरोप में थाना सराभा नगर पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई सेना के उच्च अधिकारियों की शिकायत के बाद की गई है।

गांव इयाली कलां के पास हो रहा था निर्माण 17 फील्ड एम्युनिशन डिपो के एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (लेफ्टिनेंट कर्नल/मेजर) की ओर से पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया कि डिपो के सुरक्षा घेरे और अधिसूचित (Notified) क्षेत्र के भीतर अवैध निर्माण की गतिविधियां नोट की गई हैं। यह निर्माण गांव इयाली कलां के पास किया जा रहा है।

‘नो कंस्ट्रक्शन ज़ोन’ में निर्माण सुरक्षा की दृष्टि से खतरनाक शिकायतकर्ता के अनुसार, सेना द्वारा इस क्षेत्र को ‘नो कंस्ट्रक्शन ज़ोन’ घोषित किए जाने और बार-बार सूचित किए जाने के बावजूद अज्ञात व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से मकानों का निर्माण जारी है। गोला-बारूद डिपो के आसपास ऐसा निर्माण सुरक्षा की दृष्टि से बेहद खतरनाक और गैर-कानूनी है।

इस केस में थाना सराभा नगर की पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों पर पुलिस ने BNS की धारा 223 (लोक सेवक द्वारा जारी आदेश की अवज्ञा) के तहत मामला दर्ज।

जल्द ही निर्माण कार्य रुकवाएगी सेना

पुलिस का दावा है कि सरकारी नियमों का उल्लंघन कर प्रतिबंधित क्षेत्र में दीवारें और मकान खड़े करने वालों की पहचान की जा रही है। जल्द ही मौके पर जाकर निर्माण कार्य रुकवाया जाएगा और आरोपियों पर कार्रवाई होगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

अमेरिका में पंजाबी युवक गिरफ्तार:40 किलो कोकीन और पिस्तौल बरामद; पिज्जा रेस्तरां की आड़ में ड्रग सिंडिकेट चलाने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एराउंड पिज्जा रेस्तरां की आड़ में अंतरराष्ट्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!