Tuesday , September 29 2026
Breaking News

पंजाब सरकार दुनिया भर के आरोपियों को ट्रैक करके वापस लाने के लिए गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के साथ तालमेल कर रही है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

चंडीगढ़, (PNL) : भगवंत मान सरकार ने अपराध के विरुद्ध एक स्पष्ट और बेमिसाल संदेश दिया है। सरकार ने कमल कौर मर्डर केस के मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह महिरों को यूएई से वापस लाकर अपनी पहुंच और दृढ़ इरादे का सबूत दिया है। इसके साथ ही, विदेश से चल रहे गैंगस्टर नेटवर्क्स पर शिकंजा कस दिया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि ये गैंगस्टर उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्यों में शूटरों को फंड मुहैया करवा रहे हैं। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि पंजाब में ऐसे कई करिंदों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका हैं और आप सरकार दुनिया भर से अपराधियों को ट्रैक करने और उन्हें वापस लाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के साथ लगातार तालमेल कर रही है।

मीडियाकर्मियों से बात करते हुए, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार पंजाब में वॉन्टेड गैंगस्टरों और अपराधियों को वापस लाने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय के साथ लगातार संपर्क में है। उन्होंने कहा कि इन लगातार कोशिशों का नतीजा मिल रहा है और कई मुख्य अपराधियों को पहले ही वापस लाया जा चुका है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिल्कुल सामान्य है और ‘वॉर ऑन गैंगस्टर्स’ कैंपेन अपराध को रोकने में अहम भूमिका निभा रहा है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि जितने भी गैंगस्टरों के बारे में हमें जो भी जानकारी मिलती है, वे पंजाब के नहीं हैं, बल्कि विदेश से अपना नेटवर्क चला रहे हैं। कुछ लोग हथियार सप्लाई कर रहे हैं, जबकि उत्तर प्रदेश और बिहार में शूटरों को पैसे दिए जा रहे हैं; ऐसे कई शूटर गिरफ्तार भी किए गए हैं।

तालमेल वाली कार्रवाई के बारे में बताते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि जब हमें ऐसी जानकारी मिलती है, तो हम तुरंत गृह मंत्रालय और विदेश मंत्रालय से संपर्क करते हैं और हम उनमें से कई लोगों को वापस लाने में सफल रहे हैं। कुछ दुबई से कुछ पुर्तगाल से, कुछ इंग्लैंड, अमेरिका या कनाडा से आ रहे हैं। उन्होंने इन आपराधिक नेटवर्क के दुनिया भर में फैलने और उनके खिलाफ सरकार की सख्त कार्रवाई के बारे में विस्तार से बताया।

पंजाब की पहचान और सरकार प्रतिबद्धता को दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब एक शांतिप्रिय राज्य है। यह ‘सरबत दा भला’ चाहने वाले लोगों की धरती है और हम सभी की भलाई के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

इस बीच, आप पंजाब के महासचिव बलतेज पन्नू ने कमल कौर मर्डर केस के मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह महिरो की गिरफ्तारी का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात से उसकी वापसी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार के कानून-व्यवस्था बनाए रखने के पक्के वादे को दिखाती है।

बलतेज पन्नू ने कहा कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर की पिछले साल जून में बठिंडा में हत्या कर दी गई थी और तब से पंजाब पुलिस लगातार आरोपियों का पीछा कर रही थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व में सरकार ने अपराध के खिलाफ ‘ज़ीरो टॉलरेंस’ पॉलिसी अपनाई है, जिसके कारण आरोपियों को ट्रैक करके इंसाफ के कटघरे में लाया गया।

उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया कि अगर कोई सोचता है कि वह पंजाब में अपराध करके किसी दूसरे राज्य या देश में छिपकर बच सकता है, तो वह बहुत बड़ी गलतफहमी में है। बलतेज पन्नू ने दावा किया कि वह कहीं भी जाए, उसे ढूंढकर वापस लाया जाएगा।

सरकार की मज़बूत इच्छाशक्ति को दोहराते हुए उन्होंने कहा कि कानून हाथ में लेने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे अपराधियों को दुनिया के किसी भी कोने से वापस लाया जाएगा और कानून के मुताबिक कड़ी सज़ा दी जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!