Friday , October 2 2026
Breaking News

जालंधर निगम दफ्तर में नितिन कोहली की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक, सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र के कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार

जालंधर, (PNL) : सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों में तेजी लाने और जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से आम आदमी पार्टी के सेंट्रल हलके के इंचार्ज श्री नितिन कोहली की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक नगर निगम कार्यालय, जालंधर में आयोजित की गई। इस बैठक में मेयर श्री वनीत धीर, सीनियर डिप्टी मेयर स. बलबीर सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री गौतम जैन, पार्षदगण, विभागीय अधिकारी, वार्ड इंचार्ज और ब्लॉक प्रधान मौजूद रहे। बैठक में जल आपूर्ति, सड़क मरम्मत, साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइटिंग और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

आयुक्त श्री गौतम जैन ने बैठक में मौजूद सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जितने भी कार्य लंबित हैं, उन्हें तुरंत शुरू किया जाए और समयसीमा के भीतर पूरा किया जाए। वहीं मेयर श्री वनीत धीर ने निर्माण कार्यों, मरम्मत और रख-रखाव से जुड़े सभी कार्यों को प्राथमिकता पर तेजी से निपटाने के आदेश दिए।

श्री नितिन कोहली ने इस बैठक को संवाद और समाधान का मंच बनाते हुए, अधिकारियों, पार्षदों, वार्ड इंचार्जों और ब्लॉक प्रधानों के बीच सीधा मेलजोल और समन्वय स्थापित करवाया, जिससे आपसी बातचीत और सहयोग के ज़रिए जनकल्याण के मुद्दों का शीघ्र हल निकाला जा सके। बैठक के दौरान कई समस्याओं का समाधान मौके पर ही अधिकारियों के हस्तक्षेप से करवा दिया गया।

नितिन कोहली ने स्पष्ट शब्दों में कहा,

“यह बैठक सिर्फ बातें करने के लिए नहीं थी, बल्कि परिणाम देने के लिए थी। अब काम ज़मीन पर दिखाई देगा और जनता को बदलाव महसूस होगा।”

इस बैठक में प्रमुख रूप से शामिल हुए: धीरज सेठ, तरुण सिक्का, लगनदीप सिंह, परवीन पहलवान, बलबीर सिंह टुट्ट, हैप्पी वड़िंग, तरनदीप सनी, मनमोहन राजू, लव रोबिन, गंगा देवी, कार्तिक सहोता, सोनू चड्ढा, अजय चोपड़ा, विजय वासन, निखिल अरोड़ा, गुरप्रीत कौर, जतिन गुलाटी, मनीष शर्मा, अशोक सबरवाल, मनजीत रावत, हर्ष कुमार और राजीव गिल।

बैठक का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र की जनता को हर सुविधा शीघ्र, गुणवत्ता के साथ और पारदर्शिता के तहत प्रदान की जाएगी, और विकास कार्यों में किसी प्रकार की देरी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

सांसद अमृतपाल की पार्टी के रजिस्ट्रेशन पर विवाद:MLA अयाली बोले- चुनाव आयोग जानबूझकर रोक रहा; जरूरत पड़ी तो दिल्ली में देंगे धरना

लुधियाना , (PNL) : खालिस्तानी समर्थक सांसद अमृतपाल की पार्टी अकाली दल वारिस पंजाब दे के …

LPU चांसलर अशोक मित्तल बोले- पंजाब में डर लग रहा:यहां गैंगस्टरवाद, बिजनेसमैन डरा हुआ; चितकारा-लवली में हिंसा का सेम पैटर्न

जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के मालिक व चांसलर …

पंजाब CM को जापान जाने की नहीं मिली परमिशन:केंद्र ने सुरक्षा का हवाला दिया, एशियन गेम्स का हॉकी मैच देखने जाने वाले थे मान

मोहाली , (PNL) ; पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एशियन खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी …

अमृतसर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की कोशिश, 8 स्टूडेंट सस्पेंड:2025 बैच के सभी छात्र, CCTV जांच का हिस्सा; प्रबंधन ने 5 अक्टूबर को बुलाई मीटिंग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में जूनियर एमबीबीएस छात्रों के …

पंजाब में आज महिलाओं के खातों में आएंगे ₹1000:तरनतारन में CM मान तीसरी किस्त करेंगे जारी, ₹9,300 करोड़ के बजट का प्रावधान

अमृतस​र , (PNL) : तरनतारन में पंजाब सरकार की ओर से आज ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार …

खन्ना में कपड़ों के शोरूम में आग, दो मंजिलें जलीं:लाखों का कपड़ा जला, फायर सेफ्टी इंतजाम नहीं; संकरी गली में फंसी फायर ब्रिगेड

लुधियाना , (PNL) : खन्ना के मुख्य बाजार में धोबियों वाली गली स्थित देव कलेक्शन कपड़ों …

राहुल की कॉल के बाद पंजाब अध्यक्ष वड़िंग का इस्तीफा:नए कांग्रेस प्रधान पर खींचतान शुरू, सिंगला फ्रंटरनर, चन्नी-रंधावा दिल्ली पहुंचे

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में चुनाव से पहले नए अध्यक्ष को लेकर खींचतान शुरू …

जालंधर में घर पर ईंट-पत्थरों से हमला:छत पर कुत्तों को लेकर गया था परिवार, पड़ोसी ने की गाली-गलौज; दरवाजा बंद कर बचाई जान

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कांशी नगर इलाके में एक घर पर जानलेवा हमला कर …

‘बाप-बेटे ने मिलकर जालंधर नार्थ हलके को ‘नर्क’ बना दिया है’, वनीत धीर का अवतार हैनरी और बावा हैनरी पर बड़ा आरोप, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस की ओर …

बड़ी खबर : पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने की इस्तीफे की पेशकश, नए नाम का ऐलान जल्द

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब कांग्रेस से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। …

दुबई से तेलअवीव जा रही फ्लाइट डायवर्ट, पायलट ने भेजा हाइजैक का सिग्नल

न्यूज डेस्क, (PNL) : दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के एक विमान में …

लुधियाना में ₹1.48 करोड़ के लेन-देन में धोखाधड़ी:50 कोरे कागजों पर साइन करवाए, 8000 गज का प्लॉट हड़पा; 6 पर FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में ब्याज पर लिए 1 करोड़ 48 लाख के लेन-देन को …

चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू के 170 केस:H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B के मरीज, इनमें 36 बच्चे; सबसे ज्यादा 68 संक्रमित पंजाब से

चंडीगढ़ , (PNL) : बदलते मौसम के बीच चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू, H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B …

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!