Wednesday , August 19 2026
Breaking News

जालंधर में महिला IAS के गनमैन ने चलाई गोली, दोनों पैरों पर लगी, AAP नेता का प्लाट में मिट्टी डालने पर हुआ विवाद

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। पिम्स अस्पताल के पास पॉश एरिया में शनिवार को सुबह पंजाब कैडर की आईएएस अधिकारी बबीता कलेर के गनमैन ने गोली चला दी। जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हुआ है। जख्मी व्यक्ति के पैर पर गोली लगी है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उक्त गनमैन बबीता कलेर के पति स्टीफन कलेर के पास था।

मिली जानकारी के अनुसार प्लाट के मालिकों ने आरोप लगाया है कि उनके प्लाट पर कब्जा करने की कोशिश हुई है। वह आज यानी शनिवार को प्लाट में मिट्टी डलवाने के लिए वहां पर पहुंचे ही थे। उक्त प्लाट के सामने रहने वाले स्टीफन अपने गनमैन के साथ बाहर आ गया। जिसके बाद उसके गनमैन ने गोली चला दी। बता दें कि स्टीफन जालंधर देहात आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता था। अभी भी वह आम आदमी पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं।

घटना में जख्मी हुए व्यक्ति की पहचान हरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। प्लाट के मालिक ने दावा किया है कि हमारे प्लाट पर कब्जा करने की कोशिश हुई है। प्लाट के मालिकों के अनुसार सरकारी गनमैन द्वारा एक गोली चलाई, जो एक पैर से निकलकर दूसरे पैर में भी लग गई।

जानकारी के अनुसार शहर के पॉश एरिया बारादरी में प्लाट में मिट्टी डलवाने को लेकर विवाद हुआ था। मिट्टी डालते ही दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और फिर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर गोली चलवा दी। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग तुरंत इकट्ठा हो गए थे। वहीं, जिस गनमैन द्वारा गोली चला गई है, उसका नाम अश्विनी है।

आम आदमी पार्टी के नेता स्टीफन कलेर ने कहा- प्लाट मिट्टी डालने के लिए पहुंचे लोगों को प्लाट मालिक से बात करवाने के लिए कहा गया था। मेरी प्लाट मालिकों से बात करवाई गई और मैं अंदर चला गया था। मगर इस दौरान उक्त प्लाट पर मिट्टी डालने आए लोगों ने गनमैन के साथ लड़ाई शुरू कर दी और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। उन्होंने मारपीट करने की कोशिश की, जिसके चलते गनमैन ने बचाव करते हुए गोली चलाई थी।

मिली जानकारी के अनुसार बबीता कलेर की बेटी रुषाली कलेर भी यूपीएससी क्रैक कर चुकीं हैं। फिलहाल उन्हें कैडर अलाट होना बाकी है। दो साल पहले बबीता कलेर की बेटी रुषाली कलेर ने UPSC की परीक्षा में 492वां रैंक हासिल किया था।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!