Wednesday , November 11 2026
Breaking News

बड़ी खबर : पंजाब पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट DSP को इस गैंगस्टर ने दी जान से मारने की धमकी, बोला-तुझे पंजाब आकर मारूंगा…

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट डीएसपी बिक्रमजीत सिंह बराड़ को गैंगस्टर मन घनशामपुरिया ने जान से मारने की धमकी दी है। धमकी का ऑडियो भी सामने आया है। इसके बाद डीएसपी बराड़ की सुरक्षा पहले से और बढ़ा दी गई है।

डीएसपी बराड़ फिलहाल मोहाली के डेराबस्सी में तैनात हैं और उनके पास पंजाब एजीटीएफ का अतिरिक्त प्रभार भी है। अपने कार्यकाल में उन्होंने कई बड़े गैंगस्टरों के एनकाउंटर किए हैं।

ऑडियो में मन घनशामपुरिया ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो वह बॉर्डर पार करके पंजाब आएगा और डीएसपी बराड़ को मार देगा। उन्होंने आरोप लगाया कि बराड़ ने उनके भाईयों को एनकाउंटर में मारा और उनके परिवार को परेशान किया।

घनशामपुरिया ने साफ कहा कि वह पंजाब में ही मुकाबला करेगा और डीएसपी बराड़ को चुनौती देगा। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएसपी बराड़ की सुरक्षा बढ़ा दी है।

क्या कहा ऑडियो में..
“मेरी बात सुन वे बराड़ा विक्रम बराड़ा, तू हमारे बड़े भाई को मारने के झूठे, फर्जी एनकाउंटर में शामिल है। और मेरी बात सुन वे बराड़ा, मैं बोलता मन घनश्यामपुरिया। ठीक है ना, अगर मुझे आना पड़े तो बॉर्डर पार करके आऊंगा और आकर लोकेशन दूंगा।

बराड़ा, मरना है तू बराड़ा। तू मेरे परिजनों के सामने पिस्टल लेकर गोंडर में गोली चला चुका है ना, तूने मेरे भाई को टॉर्चर किया था बराड़ा। मुझे कोई भूख नहीं पासपोर्ट की, चाहे अज्न इंडिया सूट दे, कोई चक्कर नहीं, मैं ही आऊंगा।

और अगर मैं मारूंगा तो पंजाब में ही मारूंगा, कोई बात नहीं। आऊंगा अगर तू चैलेंज एक्सपेक्ट करेगा ना बराड़ा। पहले मेरे भाइयों को चुनौती दे, फिर मैं तुझे बताऊंगा कि मेरे भाई कहां बैठे हैं। और आ, मेरे भाइयों से मुकाबला करने।”

5 वीरता पदक विजेता हैं डीएसपी बिक्रमजीत

पंजाब के एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स के डीएसपी बिक्रमजीत सिंह बराड़ 5 वीरता पदक जीत चुके हैं। इससे पहले विदेश में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने भी डीएसपी को धमकाया था और कहा था कि आपने जो किया है, वह वह नहीं भूलेंगे।

डीएसपी बराड़ ने फोन पर ही करार जवाब दिया था। उनकी और गोल्डी बराड़ की बातचीत का ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

अब गैंगस्टर मन घनशामपुरिया ने भी डीएसपी बराड़ को फोन पर धमकी दी है और चेतावनी दी है। इसके बाद डीएसपी की सुरक्षा पहले से और बढ़ा दी गई है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

CM भगवंत मान की आज अमलोह में रैली,1000 मुख्यमंत्री खेल मैदानों का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

फतेहगढ़ साहिब , (PNL) : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज फतेहगढ़ साहिब के अमलोह विधानसभा …

पराली जलाने के मामलों में 95% की कमी…अमन अरोड़ा का BJP पर पलटवार

चंडीगढ़ , (PNL) : आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री अमन …

संगरूर में यात्रियों से भरी पीआरटीसी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 2 महिलाओं सहित 3 लोगों की मौत हो गई और 26 लोग घायल हो गए

संगरूर , (PNL) : बुधवार तड़के संगरूर में एक ओवरब्रिज से टकराने के बाद चंडीगढ़ जा …

पंजाब में बड़े स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला, 130 IAS/PCS अफसर बदले, देखें लिस्ट

पट्टी से AAP विधायक लालजीत सिंह भुल्लर ने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया, समर्थकों को धन्यवाद देते हुए एक पोस्ट साझा की

अमृतसर , (PNL) : पट्टी से आम आदमी पार्टी (आप) के मौजूदा विधायक और पंजाब …

लुधियाना में तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई, दमकल कर्मियों की 22 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

लुधियाना ,(PNL): लुधियाना में एक तीन मंजिला होजरी फैक्ट्री में आग लग गई। देखते ही …

कांग्रेस ने पंजाब 2027 चुनावों की तैयारी शुरू कर दी है, परगट सिंह ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया

जालंधर , (PNL) : Punjab में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीति गरमा रही है। …

Amritsar में BSF का बड़ा अभियान, 5 किलो 152 ग्राम हेरोइन, एक ड्रोन और 100 जिंदा कारतूस बरामद

 अमृतसर , (PNL) : अमृतसर  ग्रामीण क्षेत्र में दो अलग-अलग चौकियों पर बीएसएफ द्वारा चलाए …

Kapurthala 9 महीने पहले हुई थी शादी, 4 बहनों में इकलौता भाई था मनी… दिवाली पर हत्या; बुझ गया चिराग

कपूरथला , (PNL) :  कपूरथला के महताबगढ़ मोहल्ले में दिवाली की शाम उस समय सनसनी …

पंजाब BJP प्रधान केवल सिंह ढिल्लों लुधियाना नॉर्थ से लड़ सकते हैं चुनाव, पार्टी के सर्वे में सीट को बताया सुरक्षित

लुधियाना, (PNL): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अभी …

दिवाली की रात अमृतसर में चलीं गोलि/यां, युवक की मौ/त; पंजाब पुलिस का ASI भी घायल

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में दिवाली की रात दो गुटों के बीच हुआ विवाद खूनी …

‘वारिस पंजाब दे’ के मुखी सांसद अमृतपाल सिंह को लगा बड़ा सदमा, घर में छाया मातम, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : वारिस पंजाब दे के मुखी एवं पंजाब के खडूर साहिब से …

दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं : जालंधर के निज़ातम नगर में आ/ग लगने से बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौ/त; पालतू जानवर ने भी तोड़ा दम

जालंधर, (PNL): जालंधर के निज़ातम नगर में दिवाली की रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। …

दिवाली पर आज इतने बजे करें लक्ष्मी पूजन, एक क्लिक में जानें शुभ समय

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब-चंडीगढ़ में दिवाली धूमधाम से मनाई जा रही है। दिवाली की रात लक्ष्मी …

जालंधर के अर्बन एस्टेट फेज-2 मार्केट में पटाखों के स्टॉल पर लगी भीषण आग, लगातार होते रहे धमाके

जालंधर, (PNL) : अर्बन एस्टेट फेज-2 की मार्केट में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!