Wednesday , September 9 2026
Breaking News

पंजाब में आप विधायक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 12 साल पुराने मामले में फंसे, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब से इस समय की बड़ी खबर आ रही है। खडूर साहिब से आम आदमी पार्टी के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। अदालत द्वारा उन्हें 12 साल पुराने एक मामले में दोषी करार दिया गया है। इसके बाद 12 सितंबर को उन्हें सजा सुनाई जा सकती है।

जानकारी के अनुसार मार्च 2013 में एक पीड़िता द्वारा बदसलूकी के आरोप लगाए जाने पर मनजिंदर सिंह लालपुरा सहित 11 लोगों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। तब लालपुरा टैक्सी चलाते थे और उक्त लड़की की शादी थी। डोली दौरान उनका लड़की के साथ विवाद हो गया था।

मनजिंदर सिंह सहित 9 आरोपी आज मामले की सुनवाई के लिए अदालत पहुंचे थे, जहां अदालत ने उन्हें हिरासत में ले लिया और मामले में दोषी करार दिया गया। मामले की अगली सुनवाई 12 सितंबर को होगी, जिसमें आरोपियों को सजा सुनाई जा सकती है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में हथियारों के साथ युवक गिरफ्तार:2 पिस्टल बरामद, हाथ में पकड़ा था भारी लिफाफा; पुलिस को देखते ही घबराया

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में पुलिस ने हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक …

जालंधर में 500 ड्रोन से दिखाया गुरु रविदास का जीवन:विचारों और उपदेशों को दर्शाया, शब्द कीर्तन हुआ; कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत पहुंचे

जालंधर , (PNL) : जालंधर के लायलपुर खालसा कॉलेज में मंगलवार को एक शानदार ड्रोन शो …

बड़ी खबर : पंजाबी सिंगर Ammy Virk पर फायरिंग, गाड़ी पर लगी 7 गोलियां, मचा हड़कंप

कनाडा, (PNL) : पंजाबी सिंगर और अभिनेता एमी विर्क को लेकर कनाडा से बड़ी खबर …

जालंधर : इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के महासचिव एवं सीनियर पत्रकार पवन धूपर की माता सुरजीत कौर की अंतिम अरदास आज

जालंधर, (PNL) : इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एसोसिएशन के महासचिव एवं पंजाब ई न्यूज़ के संपादक पवन …

लुधियाना में बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ पर माहौल तनावपूर्ण, SC समुदाय ने दी बुधवार को बंद की कॉल

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के जालंधर बाईपास चौक के पास संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!