Wednesday , September 9 2026
Breaking News

पंजाब की जेलों में और कड़ी होगी सुरक्षा, इतने हजार गार्ड किए जाएंगे तैनात, मंत्री मोहिंदर भगत ने दी जानकारी

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब सरकार ने सुरक्षा प्रबंधों को और मज़बूत करने के लिए प्रदेश भर की जेलों में 1,700 सुरक्षा गार्ड तैनात करने का निर्णय लिया है। यह जानकारी आज यहां पंजाब सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग के साथ की गई समीक्षा बैठक के दौरान दी।

भगत ने कहा कि इस नई भर्ती में पूर्व सैनिकों और गैर-पूर्व सैनिकों दोनों को शामिल किया जाएगा और ये पद पुरुषों के साथ-साथ महिला उम्मीदवारों के लिए भी खुली हैं। उन्होंने कहा, ‘यह निर्णय न केवल हमारी जेलों के लिए और अधिक सुरक्षा गार्ड उपलब्ध कराएगा बल्कि पूर्व सैनिकों और पंजाब के युवाओं के लिए सम्मानजनक रोज़गार के अवसर भी पैदा करेगा।’’

बैठक के दौरान, पैस्को के प्रबंध निदेशक मेजर जनरल हरमनदीप सिंह (सेवानिवृत्त) ने मंत्री को अवगत कराया कि कुल स्वीकृत संख्या में से 900 सुरक्षा गार्ड पहले ही भर्ती किए जा चुके हैं। उन्होंने आगे बताया कि सभी जेलों में मज़बूत सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के लिए शेष पद जल्द ही भरे जाएंगे।

भगत ने पैस्को को भर्ती प्रक्रिया तेज़ करने के निर्देश दिए ताकि शेष पदों को जल्द से जल्द भरा जा सके। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है। पैस्को के प्रबंध निदेशक ने मंत्री को भरोसा दिलाया कि भर्ती प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी की जाएगी।

भगत ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के गतिशील नेतृत्व में पंजाब सरकार प्रदेश के युवाओं को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से अधिक से अधिक रोज़गार अवसर प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!