Wednesday , September 9 2026
Breaking News

तरनतारन उप-चुनाव में आप के हरमीत संधू की जीत तय, काउंटिंग सेंटर छोड़कर चली गई अकाली उम्मीदवार सुखविंदर कौर, पढ़ें अब तक के राउंड

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब के तरनतारन में विधानसभा उपचुनाव को लेकर सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ नर्सिंग में बनाए काउंटिंग सेंटर में EVM से वोटों की गिनती हो रही है। कुल 16 राउंड में मतगणना होगी। जिसमें से 13 राउंड की वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है।

शुरुआती 3 राउंड में अकाली दल की उम्मीदवार सुखविंदर कौर रंधावा ने बढ़त ली। इसके बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के हरमीत संधू ने लीड ली। 13वें राउंड के बाद AAP कैंडिडेट 11,594 वोटों से लीड लेकर आगे चल रहे हैं। पिछले 9 राउंड से AAP की लीड लगातार बढ़ रही है। इसे देखते हुए अकाली उम्मीदवार सुखविंदर रंधावा ने मतगणना केंद्र छोड़ दिया और घर चली गईं।

तीसरे नंबर पर चल रहे खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल की पार्टी अकाली दल-वारिस पंजाब दे के मनदीप सिंह खालसा ने कहा कि सारे अकाली दल को इकट्ठा होना चाहिए। तभी 2027 में कुछ कर पाएंगे। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार करणबीर सिंह बुर्ज चौथे और भाजपा उम्मीदवार हरजीत संधू 5वें नंबर पर हैं। तरनतारन में 11 नवंबर को 60.95% वोटिंग हुई थी। पिछले विधानसभा चुनाव (2022) में इस सीट पर 65.81% वोटिंग हुई थी। जिसमें AAP के कश्मीर सिंह सोहल ने चुनाव जीता था। उनके निधन से यह सीट खाली हुई थी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट राहुल-प्रियंका से मिले:संगठन में बड़े बदलाव की अटकलें, गुटबंदी खत्म करने पर भी हुआ मंथन

न्यूज डेस्क, (PNL) :कांग्रेस पार्टी के भीतर सांगठनिक स्तर पर बड़ी हलचल देखने को मिल …

चार्टर्ड प्लेन को ‘खिलौना’ कहकर फंसी नोरा फतेही, एविएशन कंपनी ने किया 3 करोड़ की मानहानि का केस

न्यूज डेस्क, (PNL) :  मशहूर फिल्म अभिनेत्री नोरा फतेही पर गांधीनगर अदालत में 3 करोड़ …

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!