Wednesday , August 19 2026
Breaking News

बिहार में 10वीं बार नीतीश सरकार, 201 सीटों की बढ़त के साथ NDA कर रहा क्लीन स्वीप, JDU से भी ज्यादा सीटें BJP के पास

न्यूज डेस्क, (PNL) : बिहार चुनाव के नतीजे साफ हो गए हैं। 243 सीटों के रुझान में NDA क्लीन स्वीप करती दिख रही है। NDA 200 और महागठबंधन 37 सीटों पर आगे है। NDA को 2020 के मुकाबले 65 से ज्यादा सीटों का फायदा हो रहा है, वहीं महागठबंधन को लगभग इतनी ही सीटों का नुकसान हो रहा है।

पिछली बार 43 सीटों पर सिमटी JDU इस बार 75+ पर आगे है। यानी नीतीश कुमार 10वीं बार CM पद की शपथ ले सकते हैं। वहीं 90 सीटों पर बढ़त के साथ BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है।

महागठबंधन में राजद 29 सीटों पर लीड लिए हुए है, जबकि 61 सीटों पर लड़ रही कांग्रेस सिर्फ 4 सीटों पर आगे चल रही है। 243 सीटों पर लड़ रही प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज का खाता खुलता नहीं दिख रहा है। मुकेश सहनी की पार्टी का भी फिलहाल खाता नहीं खुला है। शाम 6 बजे पीएम मोदी दिल्ली में बीजेपी दफ्तर जाएंगे।

बड़े चेहरों की बात करें तो राघोपुर से तेजस्वी यादव राघोपुर में पीछे चल रहे हैं। उनके बड़े भाई तेजप्रताप भी महुआ से पीछे चल रहे हैं। सम्राट चौधरी तारापुर से लीड कर रहे हैं। पवन सिंह की पत्नी काराकाट से लगातार पीछे चल रहे हैं।

निर्दलीय समेत अन्य 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। इस बार बिहार में 2 फेज में 67.10% ‌वोटिंग हुई। यह वोटिंग का नया रिकॉर्ड है, जो 2020 विधानसभा चुनाव से करीब 10% ज्यादा है।JDU ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया नीतीश मुख्यमंत्री थे, हैं और रहेंगे। फिर 20 मिनट बाद डिलीट किया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

आज Punjab भर में बारिश की संभावना, 2 जिलों में अलर्ट जारी; मौसम की जानकारी

जालंधर , (PNL) : पंजाब के दो जिलों पठानकोट और होशियारपुर में आज येलो अलर्ट जारी …

तंग गलियां और बंद दरवाजा बना काल! कोलकाता होटल अग्निकांड में 9 की मौत, कई फंसे, रेस्क्यू ऑपरेशन

न्यूज डेस्क, (PNL) : बड़ी खबर पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से है.तारापीठ होटल में …

जालंधर में एक्टिवा चोरी के शक में युवक पकड़ा:मारपीट कर गेट से बांधा, पीड़ित ने खुद को बेकसूर बताया; बोला- दवाई लेने आया था

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के कपूरथला रोड पर दुकान के बाहर खड़ी एक्टिवा चोरी करने …

वोटर ID नियम पर ट्रंप ने अमेरिकी सिस्टम को घेरा, कहा- भारत से सीखो

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत की चुनाव व्यवस्था का जिक्र …

अमृतसर में नशा तस्करों पर शिकंजे की तैयारी:गांवों में VDC एक्टिव, SSP ने सदस्यों के साथ बैठक की; संदिग्ध गतिविधियों पर रहेगी नजर

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने नशे और अपराध के खिलाफ अभियान को मजबूत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!