Monday , October 5 2026
Breaking News

लुधियाना जेल में औचिक चेकिंग:बैरकों से 4 मोबाइल और 86 ग्राम अफीम बरामद; 9 कैदियों पर केस

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना की सेंट्रल जेल आए दिन सुर्खियों में रहती है। कभी जेल के बाहर से नशा या मोबाइल के पैकेट फेंके जाते हैं तो कभी बैरकों से मोबाइल और नशा बरामद हो रहा है। नशे की चेन तोड़ने के लिए अधिकारी लगातार जेल में चेकिंग अभियान चला रहे हैं। ज्यादातर कैदी छोटे मोबाइल का जेल में इस्तेमाल कर रहे हैं।अधिकारियों ने जेल में अचानक चेकिंग की तो अलग-अलग बैरकों से 4 मोबाइल फोन और 86 ग्राम अफीम बरामद हुई। बरामदगी के बाद जेल प्रशासन ने 9 आरोपियों के खिलाफ जेल नियमों का उल्लंघन करने और नशीला पदार्थ रखने के आरोप में मामला दर्ज कराया है।

सहायक सुपरिंटेंडेंट केंद्रीय जेल जसविंदर सिंह की शिकायत के मुताबिक, 3 अक्टूबर को जेल के अंदर अचानक चेकिंग की गई। इस दौरान कैदियों के कब्जे से अलग-अलग कंपनियों के 4 मोबाइल फोन और लिफाफों में छिपाकर रखी गई 86 ग्राम अफीम बरामद हुई। जेल प्रशासन के मुताबिक, आरोपियों ने जेल में प्रतिबंधित सामान रखकर नियमों का उल्लंघन किया है। मामले में थाना डिवीजन नंबर-7 की पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज पुलिस ने सतनाम सिंह उर्फ शामा, मुकेश कुमार उर्फ मन्नू, सगरदीप सिंह उर्फ सेठी, प्रदीप कुमार, लखविंदर सिंह, सोहन चौरसिया, अजय कुमार उर्फ घोड़ा, मनदीप सिंह उर्फ परमजीत सिंह और गुरबख्श सिंह उर्फ गोरा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें गुरबख्श सिंह उर्फ गोरा केंद्रीय जेल लुधियाना में हवालाती बताया गया है।

NDPS एक्ट समेत जेल एक्ट की धाराएं थाना डिवीजन नंबर-7 पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 18/61/85 तथा Punjab Prisons and Correctional Services Act, 2026 की धारा 42(2), 48(II) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब बरामद मोबाइल फोन और अफीम जेल के अंदर पहुंचने के स्रोत की जांच कर रही है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कांग्रेसी विधायक सुखपाल सिंह खैहरा के खिलाफ FIR दर्ज, गायित्री बिश्नोई की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब में कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा की मुश्किलें बढ़ती नजर आ …

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया और भूप्पी राणा बरी : मोहाली कोर्ट बोला- दोनों का बाकी आरोपियों से लिंक साबित नहीं, 3 को सजा

मोहाली , (PNL) : पंजाब की मोहाली अदालत ने नाजायज हथियार बरामदगी से जुड़े तीन साल …

लुधियाना में पूर्व खेतीबाड़ी डिप्टी डायरेक्टर से लूट, VIDEO:ग्राहक बनकर शोरूम में घुसे, विरोध करने पर माथे पर आरी मारी; 8 टांके लगे

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना के पक्खोवाल रोड स्थित गांव ललतों खेड़ी के पास शारदा एग्रो …

चंडीगढ़ के 6 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:पुलिस-सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, कैंपस में सर्च अभियान चलाया; थ्रेट भेजने वाले की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के छह स्कूलों को आज बम से उड़ाने की धमकी मिली। …

अमृतसर में ड्यूटी से लौटते ASI पर फायरिंग:बाजू के आर-पार हुई गोली, 7 साल पहले भाई का कत्ल हुआ; अब तक 3 ASI मारे जा चुके

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में थाने से घर लौट रहे जीआरपी में तैनात ASI सुखचैन …

जालंधर ब्लास्ट साजिश- IED का सप्लाई लेने वाला गिरफ्तार:BKI करने वाला था बड़ा धमाका, मामा का लड़का पहले पकड़ा जा चुका

जालंधर , (PNL) : जालंधर में 15 अगस्त को बड़े धमाके की साजिश के मामले पुलिस …

जालंधर में हाई स्पीड कार ने गाड़ियों को मारी टक्कर:हवा में उछलकर पलटी, प्रत्यक्षदर्शी बोले- नशे में था ड्राइवर; 3 हिरासत में

जालंधर , (PNL) : जालंधर में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को टक्कर …

LPU हिंसा मामले में 2 और गिरफ्तार:एक राजस्थान तो दूसरा UP का रहने वाला, गाड़ियों में तोड़फोड़ का आरोप; अब तक 11 पकड़े

जालंधर , (PNL) : लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी हिंसा मामले में पुलिस ने रविवार को 2 लोगों …

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या मामले में आया बड़ा अपडेट, पुलिस कमिश्नर ने खोले राज, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : मैड संधू की हत्या के मामले को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई …

अमृतसर में कांग्रेस के जिला प्रधान पर FIR दर्ज, अपनी ही पार्टी की महिला नेता ने लगाए ये गंभीर आरोप, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : अमृतसर में कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान के बीच जिला कांग्रेस कमेटी (शहरी) के …

चन्नी के बेटे का ट्वीट चर्चा में, लिखा- गुड्डा-गुड्डी ओह जांदे : राजा वड़िंग के इस्तीफे के बाद बघेल पर तंज; पूर्व प्रभारी ने बोला था- प्रधान बदलना गुड्‌डे-गुड्‌डी का खेल नहीं

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष पद को लेकर 4 महीनों तक …

लुधियाना : कार में लगे डैशकैम ने मर्डर कर दिया ट्रेस, पूर्व सरपंच का मास्टरमाइंड चचेरा भाई ही निकला, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : लुधियाना के लाडोवाल इलाके में गांव मनेवाल के पूर्व सरपंच नवतेज सिंह …

बिग ब्रेकिंग : सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Mad Sandhu को मारी गोलियां, हालत गंभीर

अमृतसर, (PNL) : पंजाब के अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मेड संधू पर जानलेवा हमला …

हॉकी फाइनल में टीम इंडिया की जीत ने हर भारतीय को गौरवान्वित किया है; भारतीय हॉकी ने एक बार फिर अपनी ताकत दिखाई है” : नितिन कोहली

जालंधर, (PNL) : एशियन गेम्स 2026 के पुरुष हॉकी फाइनल में मलेशिया पर भारत की …

एशियन गेम्स में भारत ने जीता 21वां गोल्ड मेडल, हॉकी टीम ने फाइनल मुकाबले में मलेशिया को हराया, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : भारत ने एशियन गेम्स में 21वां गोल्ड मेडल जीत लिया है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!