Sunday , October 11 2026
Breaking News

पंजाब में गवर्नर की मंजूरी के बाद नया कानून लागू: प्राइवेट स्कूलों की मनमानी खत्म, फीस बढ़ोतरी पर 5% की सीमा, पढ़ें

चंडीगढ़ (PNL): पंजाब सरकार ने निजी स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्त नियंत्रण लगाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने ‘द पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अनएडेड एजुकेशन इंस्टीट्यूशंस (संशोधन) अध्यादेश, 2026’ को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही अब राज्य के गैर-सहायता प्राप्त निजी स्कूल बिना अनुमति के एक शैक्षणिक वर्ष में 5 प्रतिशत से अधिक फीस नहीं बढ़ा सकेंगे।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए राज्यपाल का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह फैसला लाखों विद्यार्थियों और अभिभावकों के हित में लिया गया है। सरकार शिक्षा को व्यवसाय नहीं बनने देगी और लोगों पर पड़ने वाले अतिरिक्त आर्थिक बोझ को कम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

5% से ज्यादा फीस बढ़ाने के लिए लेनी होगी मंजूरी

नए अध्यादेश के तहत यदि कोई निजी स्कूल 5 प्रतिशत से अधिक फीस बढ़ाना चाहता है तो उसे कम से कम छह महीने पहले सरकार की निर्धारित कमेटी के समक्ष आवेदन देना होगा। आवेदन में फीस बढ़ाने का स्पष्ट कारण बताना होगा, जैसे नई इमारत का निर्माण, अतिरिक्त सुविधाओं का विकास या अन्य आवश्यक खर्च। कमेटी वित्तीय ऑडिट के आधार पर तय करेगी कि फीस बढ़ाने की अनुमति दी जाए या नहीं।

सिर्फ ट्यूशन फीस नहीं, सभी अनिवार्य शुल्क होंगे शामिल

सरकार ने स्पष्ट किया है कि 5 प्रतिशत की सीमा केवल ट्यूशन फीस तक सीमित नहीं होगी। बिल्डिंग फंड, डेवलपमेंट फंड, वार्षिक शुल्क और स्कूल द्वारा लिए जाने वाले अन्य अनिवार्य शुल्क भी इसी सीमा के दायरे में आएंगे।

अतिरिक्त फीस लौटानी होगी

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के अनुसार, अध्यादेश लागू होने के बाद पिछले 36 महीनों में निर्धारित सीमा से अधिक फीस वसूलने वाले स्कूलों को अतिरिक्त राशि अभिभावकों को वापस करनी होगी। सरकार इसकी निगरानी भी करेगी।

नियम तोड़ने पर सख्त कार्रवाई

फीस संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों पर लाखों रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। बार-बार नियम तोड़ने पर स्कूल की मान्यता या रजिस्ट्रेशन भी रद्द किया जा सकता है।

  • प्राइमरी स्कूल: पहली बार 50 हजार, दूसरी बार 1 लाख रुपये जुर्माना।

  • मिडिल स्कूल: पहली बार 1 लाख, दूसरी बार 3 लाख रुपये जुर्माना।

  • सीनियर सेकेंडरी (12वीं तक) स्कूल: पहली बार 2 लाख, दूसरी बार 5 लाख रुपये जुर्माना। इसके बाद मान्यता रद्द करने की कार्रवाई की जा सकती है।

किन स्कूलों पर लागू होगा नया नियम?

यह अध्यादेश पंजाब के सभी गैर-सहायता प्राप्त निजी स्कूलों पर लागू होगा। इसमें PSEB, CBSE, ICSE समेत अन्य शिक्षा बोर्डों से संबद्ध निजी स्कूल भी शामिल हैं।

अभिभावकों को पहले देनी होगी जानकारी

यदि किसी स्कूल को निर्धारित प्रक्रिया के बाद 5 प्रतिशत से अधिक फीस बढ़ाने की मंजूरी मिलती है तो उसे पहले अभिभावकों को इसकी सूचना देनी होगी, ताकि वे समय रहते आर्थिक तैयारी कर सकें।

सरकार का दावा है कि इस अध्यादेश से निजी स्कूलों द्वारा मनमाने ढंग से फीस बढ़ाने की शिकायतों पर रोक लगेगी और शिक्षा व्यवस्था में अधिक पारदर्शिता आएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

IND vs WI: बस ड्राइवर के बेटे ने टीम इंडिया के नेट्स में मचाई सनसनी, स्टार बल्लेबाजों को छकाया, संजू से मिली शाबाशी

स्पोर्ट्स , (PNL) :  भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची …

अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स के भविष्य पर मंडराया संकट! समझें ट्रंप के एक्शन से क्या पड़ेगा असर?

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका में काम करने वाले भारतीय IT कर्मचारियों के लिए ग्रीन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!