Tuesday , November 24 2026
Breaking News

पंजाबी गायक केएस मक्खन के नाम पर बने फर्जी पेज:बोले- विवादों से मेरा कोई वास्ता नहीं, कार्रवाई करूंगा

जालंधर  , (PNL) : मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता केएस मक्खन ने सोशल मीडिया पर उनके नाम से चल रहे फर्जी पेजों को लेकर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर स्पष्ट किया कि कुछ लोग उनके नाम का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं।

इसके साथ ही उन्होंने अपने पैतृक गांव शंकर में फिल्म ‘सतलुज’ की विशेष स्क्रीनिंग की घोषणा भी की। मक्खन ने अपने प्रशंसकों से अपील की कि वे असली और फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट की पहचान करें तथा सच और झूठ के बीच का फर्क समझें।

मेरा सिर्फ एक ऑफिशियल पेज, बाकी सब जाली

केएस मक्खन ने 43 सेकंड के एक वीडियो संदेश में बताया कि फेसबुक पर उनके नाम से कई फर्जी पेज बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि मेरा असली फेसबुक पेज ‘KS Makhan Official’ है, जिस पर ब्लू टिक लगा हुआ है। यानी यह पूरी तरह वेरिफाइड पेज है। मेरे नाम से दो-चार अन्य पेज भी बनाए गए हैं, जो फर्जी हैं। उनके खिलाफ मैं जल्द ही सख्त कानूनी कार्रवाई करूंगा।

5 प्वाइंट में पढ़ें क्या बोले पंजाबी सिंगर:-

  • फर्जी पेजों के विवादों की मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं: गायक ने आगे कहा कि यदि उनके नाम से चल रहे किसी फर्जी पेज पर कोई व्यक्ति लड़ाई-झगड़ा करता है, गाली-गलौज करता है या किसी तरह का विवाद खड़ा करता है, तो उससे उनका कोई संबंध नहीं है। उन्होंने अपने प्रशंसकों से अपील की कि वे केवल उनके आधिकारिक ब्लू टिक वाले फेसबुक पेज पर ही भरोसा करें।

  • गांव में होगी ‘सतलुज’ फिल्म की स्क्रीनिंग: इसी बीच, एक अन्य वीडियो संदेश में केएस मक्खन ने पंजाब के युवाओं और अपने गांववासियों के लिए अहम घोषणा की। उन्होंने बताया कि 13 जुलाई को शाम 8 बजे उनके पैतृक गांव शंकर के पत्ती तक्खर इलाके में फिल्म ‘सतलुज’ की विशेष स्क्रीनिंग होगी।

  • बड़ी संख्या में पहुंचकर फिल्म देखने की अपील: मक्खन ने कहा कि इस फिल्म को सिनेमाघरों में प्रदर्शित नहीं होने दिया गया। इसलिए अब पंजाब के लोग अपने-अपने गांवों, गुरुद्वारा साहिबानों और अन्य खुली जगहों पर इसकी स्क्रीनिंग कर रहे हैं। उन्होंने गांव और आसपास के लोगों से बड़ी संख्या में पहुंचकर फिल्म देखने की अपील की।

  • यह राजनीति नहीं, सच्चाई के कत्ल की कहानी है: केएस मक्खन ने फिल्म के निर्माता-निर्देशक दलजीत और पूरी टीम का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस फिल्म का विषय बेहद शानदार है। इसमें कोई राजनीतिक बात नहीं है, बल्कि यह दिखाया गया है कि किस तरह सच्चाई की आवाज को दबाया गया और सच का गला घोंटा गया।

  • जागरूक होने के लिए यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए: उन्होंने कहा कि पंजाब के युवाओं को जागरूक होने के लिए यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए और इस मुहिम का समर्थन करना चाहिए। अपने दोनों वीडियो संदेशों का समापन केएस मक्खन ने जोशीले अंदाज में “पंजाब जिंदाबाद” का नारा लगाकर किया।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कनाडा के गुरुद्वारा साहिब में दो गुटों के बीच झड़प हुई, हाथापाई हुई – पगड़ी उतारी गई; समिति प्रबंधन को लेकर विवाद

 देश विदेश , (PNL) : कनाडा के गुरुद्वारों की प्रबंधन समितियों को लेकर चल रहे …

चीन से बांग्लादेश डिलीवर हो रहा 405 टन विस्फोटक पकड़ा गया, बन सकती हैं 100 मिसाइलें

 देश विदेश , (PNL) : इंडोनेशिया की नौसेना ने समुद्र में कार्रवाई करते हुए एक जहाज …

Punjab बनेगा स्पोर्ट्स हब, CM भगवंत मान ने धूरी में 39.20 करोड़ के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की रखी नींव

संगरूर , (PNL) : पंजाब में युवाओं को खेलों से जोड़ने और नशे के खिलाफ …

जालंधर में 43वें सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ, जिसका उद्घाटन कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने किया

जालंधर , (PNL) : जालंधर के बर्लटन पार्क स्थित ऐतिहासिक सुरजीत हॉकी स्टेडियम में 43वें …

पंजाब में जमीन खोजने के लिए थाम रहे एक-दूसरे का हाथ… BJP-अकाली गठबंधन की चर्चा पर बोले सचिन पायलट

अमृतसर , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट सोमवार को अमृतसर पहुंचे, जहां उन्होंने …

2027 चुनाव से पहले पंजाब की सियासत में हलचल, BSP नए गठबंधन की तैयारी में!

न्यूज डेस्क, (PNL): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक दलों ने अभी …

जालंधर में दबंग ACP की हुई फिर वापसी, प्रेसिडेंट मेडल से सम्मानित ओंकार बराड़ कई थानों में दिखा चुके हैं अपना दम, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जालंधर में पुलिस प्रशासन से जुड़ी एक अहम खबर सामने आई है। …

2027 चुनाव की तैयारी! मोहिंदर भगत ने नए पार्टी कार्यालय का किया शुभारंभ, जुटे AAP नेता और कार्यकर्ता

जालंधर, (PNL) : पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी …

आजादी की लड़ाई में योगदान देने वाले महाराज कृष्ण खन्ना के नाम हुई सड़क, जालंधर में लाजपत नगर से गुलाब पार्क तक सड़क का बदला नाम

जालंधर, (PNL) : स्वतंत्रता सेनानी, राष्ट्र निर्माता एवं समर्पित समाजसेवी स्वर्गीय महाराज कृष्ण खन्ना के …

पंजाब में DSP रैंक के 274 पुलिस अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट

DSP की ट्रांसफर लिस्ट पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें 👇👇 DSPs …

श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर जालंधर में आयोजित नगर कीर्तन 

जालंधर , (PNL) : श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के अवसर पर …

चीनी सस्ती होने का नाम नहीं ले रही, कई शहरों में 60 से 70 रुपए किलो पहुंचा भाव

न्यूज डेस्क, (PNL) : आम आदमी की सुबह की चाय से लेकर घर के हर …

परविंदर झोटे के पिता अमृतपाल सिंह की दादी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए और उन्होंने जेल में बंद सभी सिंहों की रिहाई की मांग की

अमृतसर , (PNL) : खदूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की दादी माता चरण कौर …

श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व पर खुरालगढ़ साहिब में तैयारियां तेज, 4 दिसंबर को पहुंचेंगे CM मान

न्यूज डेस्क, (PNL) : श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को लेकर पंजाब …

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने वाले भारतीय नागरिक को 19 साल की सजा, अमेरिकी अदालत का कड़ा फैसला

न्यूयॉर्क, (PNL) : खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की अमेरिका में हत्या की साजिश रचने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!