Monday , August 31 2026
Breaking News

जालंधर में ट्रक ने साइकिल सवार बुजुर्ग को कुचला:सिर से निकला टायर, मौके पर ही मौत; ट्रैफिक पुलिस ने ड्राइवर को पकड़ा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में सोमवार सुबह करीब 9 बजे डॉ. बीआर अंबेडकर चौक पर ट्रक ड्राइवर ने साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए थे, लेकिन एंबुलेंस के पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

लोगों के अनुसार, बुजुर्ग साइकिल से जा रहे थे, तभी वह ट्रक की चपेट में आ गए। मृतक की पहचान बस्ती दानिशमंदा निवासी रतन सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रतन सिंह साइकिल पर नकोदर चौक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वह सड़क पर गिर गए।

ट्रक का टायर उनके सिर के ऊपर से गुजर गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

मौके पर लगी लोगों की भीड़

मौके पर लगी लोगों की भीड़

थाना डिवीजन नंबर-4 की पुलिस के हवाले किया ड्राइवर

घटना के समय चौक पर मौजूद ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ट्रक ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। ड्राइवर को थाना डिवीजन नंबर-4 पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

थाना डिवीजन नंबर-4 के जांच अधिकारी एएसआई हीरा लाल ने बताया कि कंट्रोल रूम से हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके बयान दर्ज करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में युवक-युवती पर चली गोलियां:एक की हालत गंभीर, जन्मदिन पार्टी मना रहे थे; मौके से मिले खाली खोल

मोहाली , (PNL) : मोहाली में एक युवक और युवती फायरिंग हुई। सूचना मिलते ही पुलिस …

BJP ने शेयर किया पंजाब CM मान को थप्पड़ मारने वाला AI वीडियो, AAP भड़की, सियासी घमासान तेज

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब में BJP ने सीएम भगवंत मान का एक AI जेनरेटेड वीडियो …

चंडीगढ़ PU में चुनाव, छात्रों और पुलिस में झड़प:नारेबाजी करने वालों को उठाया; स्टूडेंट्स ने लात मारकर लॉ डिपार्टमेंट का दरवाजा खोला

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) और उससे जुड़े चंडीगढ़ के 8 कॉलेजों में सुबह …

जालंधर में हुक्का बार पर पुलिस की रेड:₹10.71 लाख कैश और अवैध शराब मिली, गहने भी जब्त; तस्कर गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष …

जालंधर कंपनी की बस फगवाड़ा से चोरी:स्टैंड के अंदर से ले गया चोर, नंगे पैर पीछे दौड़ा ड्राइवर; CCTV खंगाल रही पुलिस

जालंधर , (PNL) : जालंधर से सटे कपूरथला के फगवाड़ा में स्टैंड से एक चोर बस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!