Monday , August 17 2026
Breaking News

तरनतारन उपचुनाव में शाम 5 बजे तक हुआ इतने प्रतिशत मतदान, सुरक्षा का रहा कड़ा प्रबंध, पढ़ें

तरनतारन, (PNL) : पंजाब की तरनतारन विधानसभा सीट में उपचुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी। 9 बजे तक 11 प्रतिशत, 11 बजे तक 23.35% , एक बजे तक 36.06%, 3 बजे तक 47.48% और 5 बजे तक 59.28% वोटिंग हुई।

इससे पहले शिरोमणि अकाली दल ने एक एसएचओ पर धक्का करने का आरोप लगाया। कहना था कि सरकार के कहने पर एसएचओ यह कर रहा है। एक एएसआई भी इसके साथ है। सरकारी तंत्र के साथ हमारे बूथ कैप्चर किए जा रहे है। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया।

इस इससे पहले बूथ के बाहर BJP के काउंटर के अंदर संदिग्ध कार खड़ी कर दी गई। पुलिस तुरंत पहुंची और गाड़ी को हटा दिया। भाजपा नेता फतेह सिंह बाजवा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली। लिखा- जिसे तस्कर कहते थे, उसे उम्मीदवार बनाया।

बता दें कि 2022 में चुनाव जीते आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक कश्मीर सिंह सोहल के निधन से यह सीट खाली हुई थी। इस उपचुनाव में कुल 15 उम्मीदवार मैदान में हैं। खडूर साहिब से खालिस्तान समर्थक सांसद अमृतपाल सिंह की पार्टी ने यहां पहली बार विधानसभा में उम्मीदवार उतारा है। मतदान से तीन दिन पहले चुनाव आयोग ने अकाली दल की शिकायत पर एसएसपी रहीं डॉ. रवजोत कौर ग्रेवाल को हटा दिया था।

 

 

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष दीपक बाली ने आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम, मोहाली में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया

मोहाली, (PNL) : पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) ने शुक्रवार को आई.एस. बिंद्रा PCA स्टेडियम, मोहाली …

जालंधर के अलास्का चौक के पास भीषण हादसा, बस ने डिलीवरी बॉय को कुचल दिया, मौके पर ही उसकी मौत हो गई

जालंधर  , (PNL) : जालंधर के अलास्का चौक के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना घटी, जहां …

स्वतंत्रता दिवस समारोह में देशभक्ति के रंग में रंगा मॉडल टाउन, समाजसेवा का दिया संदेश, भंगड़ा व योग सत्र ने बांधा समय

जालंधर, (PNL) : मॉडल टाउन शॉपकीपर वेलफेयर एसोसिएशन (रजि.) और दा जालंधर मॉडल टाउन सोसाइटी, …

सोनिया गांधी पर वंदे मातरम् रोकने का आरोप, कांग्रेस की सफाई- ये गलत, नए कानून के मुताबिक गाया गया

नई दिल्ली, (PNL) :स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में तिरंगा फहराया …

लुधियाना में एक महिला से मोबाइल फोन छीनने के आरोप में 3 बाइक सवार गिरफ्तार, लोगों ने उनकी पिटाई की

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में लुटेरों और चोरों का दुस्साहस इतना बढ़ गया है …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!