Friday , September 11 2026
Breaking News

बड़ी खबर : लुधियाना में टोल प्लाजा पर कार सवार युवकों ने मैनेजर को मारी गोलियां, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर है। कस्बा समराला में आज दोपहर करीब 3:30 बजे घुलाल टोल प्लाजा पर कार सवार चार लोगों ने टोल प्लाजा के मैनेजर यादविंदर सिंह पर गोलियां चला दीं, जिससे वह घायल हो गए। फायरिंग की घटना के बाद इलाके में सहम है। घायल टोल मैनेजर यादविंदर सिंह को तुरंत समराला के सिविल अस्पताल ले जाया गया। डाक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार करके चंडीगढ़ 32 स्थित अस्पताल में रेफर किया है।

डॉक्टर हमेश ने बताया कि मरीज यादविंदर को एक गोली लगी है और दूसरी गोली उनके पास से गुजर गई। पता चला है कि घुलाल टोल प्लाजा पर गोलियां चली है। गुरप्रीत नाम का युवक घायल को लेकर आया है। मरीज के छुटपुट कई अन्य चोट के भी निशान है। घायल को रेफर किया जा रहा है। समराला पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

डीएसपी तरलोचन सिंह ने बताया कि मामला पुरानी रंजिश का लगता है। घायल यादविंदर सिंह पहले अमृतसर के पास ढिल्लवां में एक टोल प्लाजा पर काम करते थे, जहां उनकी नछत्तर सिंह नाम के व्यक्ति से दुश्मनी हो गई थी। पुलिस का मानना है कि यह हमला उसी दुश्मनी का नतीजा हो सकता है। डीएसपी तरलोचन सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही इस गुत्थी को सुलझा लेगी।

 

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!