Thursday , July 30 2026
Breaking News

Punjab में नहीं बाज आ रहे लोग, आसमान में उड़ रही खू”नी डोर ने फिर ढाया कहर

जालंधर, (PNL) :जालंधर में आसमान में उड़ रही मौत ने फिर एक व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया है। मामला आदमपुर से सामने आया है जहां एक व्यक्ति का चाइना डोर की चपेट में आने से गला कट गया। व्यक्ति के गले पर कई टांके लगे है जहां उसकी हालत अभी गंभीर बनी हुई है। डाक्टरों का कहना है कि सांस की नली का बचाव हो गया।

व्यक्ति की पहचान हरप्रीत सिंह पुत्र बलदेव सिंह गांव सरोबाद के रूप में हुई है। पत्नी सतिंदर कौर द्वारा बताया जा रहा है कि उसका पति मोटरसाइकिल पर सवार होकर आदमपुर गया था जहां से वापिस लौटते समय उनके साथ यह उक्त हादसा हो गया। जब चाइना डोर ने उन्हें चपेट में ले लिया तो वह बेहोश होकर नीचे गिर। राहगीरों और आसपास के लोगों ने अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उनका इलाज चल रहा है।

चाइना डोर का इस्तेमाल करने वालों से अपील है कि प्लीज चाइना डोर का बायकॉट कर दें। न जानें कब किसके लिए ये काल बन जाए। पंजाब सरकार द्वारा इस पर पूरी तरह से पाबंदी लगाई गई है फिर भी दुकानदारों के पास ये चाइना डोर कैसे पहुंच जाती है अपने आप में सवाल बना खड़ा कर रहा है। वहीं दुकानदारों से भी अपील है कि वह इस चाइना डोर की खरीदारी न करें। दुकानों पर मांझा डोर लाकर बेचें ताकि लोगों की कीमती जानें बच सकें।

 

About Punjab News Live -PNL

Check Also

कार ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में युवक का मर्डर:मोहाली कोर्ट ने 3 को उम्रकैद की सजा सुनाई; चौथा सबूतों के अभाव में बरी

मोहाली  , (PNL) : मोहाली के जीरकपुर में छह साल पहले कार ओवरटेक करने को लेकर …

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, VIDEO:कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान …

नूरमहल में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:जेल भेजा, पुलिस की गश्त के दौरान पकड़ा गया; खन्ना का रहने वाला है

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नूरमहल में पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई की है। …

जालंधर में अवैध शराब के कारोबार का पर्दाफाश:126 बोतल जब्त, कमरों और बोरियों में छिपाकर रखी थी; आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की जांच

जालंधर , (PNL) : जालंधर में पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते …

कनाडा में पंजाबी युवक को फेंटानिल पिलाकर मारा:कफ सिरप में मिलाया, किसी और को देना था; 5 साल पुराने मामले में खुलासा

जालंधर , (PNL) : कनाडा के चेस्टर्मेयर में रहने वाले पंजाबी युवक की मौत मामले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!