Thursday , September 10 2026
Breaking News

पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, केंद्र की कृषि पॉलिसी ड्राफ्ट को किया कैंसिल

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब की भगवंत मान सरकार की ओर से बड़ा फैसला लेते हुए केंद्र की कृषि पॉलिसी ड्राफ्ट कैंसिल कर दिया है। इसके साथ ही केंद्र सरकार को लेटर भेजा है, जिसमें पंजाब सरकार ने साफ लिखा है कि यह केंद्रीय बजट 2021 में कैंसिल किए गए 3 कृषि कानूनों के कंट्रोवर्शियल प्रोविजन को फिर से लागू करने का प्रयास है। इस संबंध में केंद्र सरकार को जवाब भेजा है। सीएम भगवंत मान ने पहले इस संबंध में साफ कर चुके थे, यह बिल हमें मंजूर नहीं है। केंद्र से ये बात कही गई है कि वह ऐसी कोई पॉलिसी न लाए। इसके अलावा राज्यों की जरूरतों को ध्यान में रखकर इस मुद्दे को पंजाब सरकार पर छोड़ दें।

पंजाब सरकार ने सवाल किया है कि ड्राफ्ट में फसलों के एमएसपी (MSP) को लेकर पूरी तरह से चुप है, जो पंजाब के किसानों के लिए बेहद जरूरी है। ड्राफ्ट में पंजाब की मार्केट कमेटियों को अप्रासंगिक बनाने के लिए निजी मंडियों को बढ़ावा दिया गया है, जो राज्य को मंजूर नहीं है। पंजाब में अपनी मंडी व्यवस्था है। ड्राफ्ट में मंडी फीस पर कैप लगाई गई है, जिससे पंजाब में मंडियों के नेटवर्क और ग्रामीण ढांचे को नुकसान पहुंचेगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

अमृतसर में 12 सितंबर को लोकल हॉलिडे:गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व पर बंद रहेंगे दफ्तर-संस्थान, अधिसूचना जारी

अमृतसर , (PNL) : पंजाब सरकार ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व को …

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!