Monday , September 21 2026
Breaking News

बड़ी खबर : लुधियाना वेस्ट से आप के विधायक गुरप्रीत गोगी की गोली लगने से मौत, पढ़ें

लुधियाना, (PNL) : हलका वैस्ट से आम आदमी पार्टी के विधायक गुरप्रीत गोगी की गोली लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गोली उनके सिर में लगी। गोली चलने की आवाज सुनते ही घर में अफरा-तफरी मच गई। जब परिवार के लोगों ने उनके कमरे में जाकर देखा तो वह खून से लथपथ पड़े थे जिसके बाद परिजन उन्हें अस्पताल ले गए।

अभी गोली चलने के कारणों की पुलिस की तरफ से आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन सूत्रों का कहना है की वह अपना लाइसैंसी रिवॉल्वर साफ कर रहे थे कि अचानक गोली चल गई। पता चलते ही पुलिस कमिश्नर, ‘आप’ विधायक व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी मुताबिक गोगी बीती देर शाम बुड्डा दरिया पर सांसद संत बलवीर सिंह सीचेवाल से मुलाकात करते कई अन्य प्रोग्रामों में भी शिरकत करके देर रात घर आए। गोगी ने अपने नौकर से कहा कि वह खाना तैयार करे। इस बीच अचानक से गोगी के कमरे से गोली चलने की आवाज आई।

नौकर और परिवार के अन्य सदस्यों ने जब कमरे में जाकर देखा तो वह दंग रह गए। गोगी खून से लथपथ हालत में जमीन पर गिरे थे। परिवार ने तुरंत शोर मचाकर सुरक्षा कर्मियों को सूचना दी। पुलिस कर्मचारी ही गोगी को डीएमसी अस्पताल लेकर आए लेकिन अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

डिप्टी कमिश्नर जितेन्द्र जोरवाल और पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल ने भी घटना स्थल का मौका देखा। पुलिस कमिश्नर चहल ने मीडिया से बातचीत दौरान बताया कि विधायक गोगी की गोली लगने से मौत हुई है। मौत किन हालातों में हुई है यह कहना जल्दबाजी होगी। शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू को लुधियाना पुलिस ने हिरासत में लिया, CM मान को गिफ्ट करने जा रहे थे शराब

लुधियाना  , (PNL) : पंजाब में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सूबे की सियासत गरमा …

सऊदी अरब पर हमले बर्दाश्त नहीं… हूती विद्रोहियों को भारत का कड़ा मैसेज, पाकिस्तान भी बोला- खाड़ी देश की रक्षा के लिए किसी भी हद तक जाएंगे

न्यूज डेस्क, (PNL) : हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर किए हालिया हमलों से दुनिया …

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!