Thursday , October 1 2026
Breaking News

Trident ग्रुप पंजाब में करेगा इतने हजार करोड़ रुपए का निवेश, कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने किया ऐलान

चंडीगढ़, (PNL) : कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने बताया कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान की दूरदर्शी अगुवाई में एक मज़बूत, जवाबदेह और प्रगतिशील औद्योगिक वातावरण तैयार करने तथा पंजाब को इंडस्ट्रियल हब बनाने के प्रयासों के बीच, ट्राईडेंट समूह — जिसका मार्केट कैप 18 हजार करोड़ रुपये और टर्नओवर 10 हजार करोड़ रुपये है — अब पंजाब में 2000 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस निवेश में बठिंडा के बरनाला में टेरी तौलिए  के उत्पादन के विस्तार और पेपर मैन्युफैक्चरिंग उद्योग के आधुनिकीकरण के लिए 1500 करोड़ रुपये तथा मोहाली में एक कॉर्पोरेट कार्यालय व क्षमता निर्माण केंद्र की स्थापना के लिए 500 करोड़ रुपये शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि इस निवेश के माध्यम से लगभग 2000 सेमी-स्किल्ड ग्रामीण महिलाओं को रोजगार मिलेगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने आगे कहा कि पंजाब सरकार की प्रगतिशील नीतियों और ‘ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस’ के लिए उठाए गए सुधारात्मक कदमों ने पंजाब को निवेशकों का सबसे पसंदीदा गंतव्य बना दिया है। यह राज्य सरकार की उद्योग-हितैषी नीतियों के प्रति वचनबद्धता को दर्शाता है, जो उद्योगों के लिए और अधिक अनुकूल माहौल तैयार करने पर केंद्रित हैं।

ट्राईडेंट समूह के चेयरमैन तथा राज्यसभा सदस्य पद्मश्री राजिंदर गुप्ता ने कहा कि बढ़ती घरेलू और निर्यात मांग को पूरा करने के लिए समूह धागा उत्पादन व्यवसाय का विस्तार करने और अपनी मौजूदा टेक्सटाइल क्षमताओं को बढ़ाने जा रहा है। उन्होंने बताया कि पर्यावरण-अनुकूल और कुशल उत्पादन प्रक्रियाओं को सुनिश्चित करने के लिए तकनीक और बुनियादी ढांचे के उन्नयन के माध्यम से पेपर मैन्युफैक्चरिंग उद्योग का आधुनिकीकरण भी किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि हम टेरी तौलिए के क्षेत्र में अग्रणी निर्यातक और निर्माता के रूप में अपनी स्थिति को और मजबूत करने के लिए उत्पादन बढ़ा रहे हैं और साथ ही स्थानीय युवाओं व कर्मचारियों में कौशल विकास और तकनीकी विशेषज्ञता को बढ़ावा देने के लिए एक समर्पित क्षमता निर्माण केंद्र स्थापित कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त, व्यावसायिक कार्यों को और सुगम बनाने तथा प्रतिभाओं को आकर्षित करने के लिए मोहाली में अत्याधुनिक कॉर्पोरेट कार्यालय स्थापित किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि ट्राईडेंट समूह के निर्माण केंद्र पंजाब के बरनाला जिले के संघेड़ा और धौला में तथा मध्य प्रदेश के बुदनी जिले के सिहोर में स्थित हैं। इस समूह के व्यवसाय में लगभग 10 हजार परिवार सीधे रूप से जुड़े हैं, जबकि अप्रत्यक्ष रूप से यह समूह लगभग 30 हजार परिवारों को आर्थिक सहयोग प्रदान कर रहा है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

LPU चांसलर अशोक मित्तल बोले- पंजाब में डर लग रहा:यहां गैंगस्टरवाद, बिजनेसमैन डरा हुआ; चितकारा-लवली में हिंसा का सेम पैटर्न

जालंधर , (PNL) : पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के मालिक व चांसलर …

पंजाब CM को जापान जाने की नहीं मिली परमिशन:केंद्र ने सुरक्षा का हवाला दिया, एशियन गेम्स का हॉकी मैच देखने जाने वाले थे मान

मोहाली , (PNL) ; पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एशियन खेलों में भारतीय पुरुष हॉकी …

अमृतसर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की कोशिश, 8 स्टूडेंट सस्पेंड:2025 बैच के सभी छात्र, CCTV जांच का हिस्सा; प्रबंधन ने 5 अक्टूबर को बुलाई मीटिंग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में जूनियर एमबीबीएस छात्रों के …

पंजाब में आज महिलाओं के खातों में आएंगे ₹1000:तरनतारन में CM मान तीसरी किस्त करेंगे जारी, ₹9,300 करोड़ के बजट का प्रावधान

अमृतस​र , (PNL) : तरनतारन में पंजाब सरकार की ओर से आज ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार …

खन्ना में कपड़ों के शोरूम में आग, दो मंजिलें जलीं:लाखों का कपड़ा जला, फायर सेफ्टी इंतजाम नहीं; संकरी गली में फंसी फायर ब्रिगेड

लुधियाना , (PNL) : खन्ना के मुख्य बाजार में धोबियों वाली गली स्थित देव कलेक्शन कपड़ों …

राहुल की कॉल के बाद पंजाब अध्यक्ष वड़िंग का इस्तीफा:नए कांग्रेस प्रधान पर खींचतान शुरू, सिंगला फ्रंटरनर, चन्नी-रंधावा दिल्ली पहुंचे

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में चुनाव से पहले नए अध्यक्ष को लेकर खींचतान शुरू …

जालंधर में घर पर ईंट-पत्थरों से हमला:छत पर कुत्तों को लेकर गया था परिवार, पड़ोसी ने की गाली-गलौज; दरवाजा बंद कर बचाई जान

जालंधर , (PNL) : जालंधर के कांशी नगर इलाके में एक घर पर जानलेवा हमला कर …

‘बाप-बेटे ने मिलकर जालंधर नार्थ हलके को ‘नर्क’ बना दिया है’, वनीत धीर का अवतार हैनरी और बावा हैनरी पर बड़ा आरोप, पढ़ें

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस की ओर …

बड़ी खबर : पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, राजा वड़िंग ने की इस्तीफे की पेशकश, नए नाम का ऐलान जल्द

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब कांग्रेस से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। …

दुबई से तेलअवीव जा रही फ्लाइट डायवर्ट, पायलट ने भेजा हाइजैक का सिग्नल

न्यूज डेस्क, (PNL) : दुबई से तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के एक विमान में …

लुधियाना में ₹1.48 करोड़ के लेन-देन में धोखाधड़ी:50 कोरे कागजों पर साइन करवाए, 8000 गज का प्लॉट हड़पा; 6 पर FIR

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में ब्याज पर लिए 1 करोड़ 48 लाख के लेन-देन को …

चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू के 170 केस:H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B के मरीज, इनमें 36 बच्चे; सबसे ज्यादा 68 संक्रमित पंजाब से

चंडीगढ़ , (PNL) : बदलते मौसम के बीच चंडीगढ़ PGI में स्वाइन फ्लू, H3N2 और इन्फ्लूएंजा-B …

पंजाब कांग्रेस में 48 घंटे में बड़े बदलाव के आसार:प्रधान राजा वड़िंग को बदला जा सकता है, पायलट की रिपोर्ट पर फैसला लेगा हाईकमान

लुधियाना , (PNL) : पंजाब कांग्रेस में अगले 48 घंटे के बीच बड़ा बदलाव हो सकता …

अमृतसर में ड्रग्स-हथियार तस्करी का भंडाफोड़:5 आरोपी गिरफ्तार, 13 पिस्तौल और 3.267 किलो हेरोइन बरामद; 22 कारतूस भी मिले

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने नशा तस्करी और अवैध हथियारों की सप्लाई के …

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी:चीफ खालसा दीवान से जुड़ा स्कूल भी शामिल; बच्चों को वापस घर भेजा

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!