Friday , September 11 2026
Breaking News

पंजाब विधान सभा स्पीकर ने नवनिर्वाचित विधायक हरमीत सिंह संधू को शपथ दिलाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब विधान सभा स्पीकर श्री कुलतार सिंह संधवां ने पंजाब विधान सभा सचिवालय में तरनतारन विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक श्री हरमीत सिंह संधू को पद की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि हरमीत सिंह संधू अपने क्षेत्र की जनता की जायज मांगों को पूरा करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे।

श्री हरमीत सिंह संधू ने शपथ ली कि वे विधि द्वारा स्थापित भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखेंगे तथा भारत की प्रभुता और अखंडता अक्षुण्ण बनाए रखेंगे। उन्हें सौंपे गए कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक और शुद्ध अंतःकरण से पालन करेंगे तथा अपने क्षेत्र की भलाई के लिए कोई कोर-कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे।

स्पीकर ने हाल ही में तरनतारन विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में जीत हासिल करने वाले विधायक श्री हरमीत सिंह संधू को अपनी शुभकामनाएं भी दीं। विधायक श्री हरमीत सिंह संधू ने गुरु साहिब का धन्यवाद किया और कहा कि वे अपने क्षेत्र की जनता के हमेशा आभारी रहेंगे। उन्होंने वादा किया कि वे अपने क्षेत्र की जनता को कभी निराश नहीं होने देंगे और उनकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में बाइक सवार युवक को बस ने कुचला:बहन को स्कूल छोड़ने गया था, दो बसों के ओवरटेक में हादसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर के आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस …

जालंधर में हाई स्पीड ट्राले ने कैंटर को मारी टक्कर:दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, प्रदूषण चेक करवा रहा था ड्राइवर; महज 8 मिनट में पहुंची SSF

जालंधर  , (PNL) : जालंधर में गाड़ी का प्रदूषण चेक करवा रहे एक कैंटर को पीछे …

अमृतसर में ओवरलोड ऑटो में खतरनाक सफर:दरवाजे पर लटका दिखा बच्चा, ड्राइवर बोला- बड़ी गाड़ी खराब थी; CP से कार्रवाई की मांग

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में स्कूल जाने वाले बच्चों से भरे ओवरलोड ऑटो का वीडियो …

जालंधर में हथियार लेकर घर में घुसे हमलावर:जान बचाने के लिए बाथरूम में छिपा युवक, कब्जे और दरवाजे की लकड़ी टूटी

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर तोड़फोड़ की और …

डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा का अपमान, Jalandhar-Hoshiarpur बंद:जाम में एंबुलेंस फंसी, खुले बाजार बंद कराए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में जूतों की माला से संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!