Saturday , November 14 2026
Breaking News

NZ vs IND: भारतीय टेस्ट टीम में बड़ा बदलाव, कुलदीप यादव बाहर, इस खिलाड़ी की एंट्री

स्पोर्ट्स , (PNL) : न्यूजीलैंड दौरे पर मौजूद भारतीय क्रिकेट टीम के स्क्वॉड में सेलेक्शन कमेटी ने दो अहम बदलाव किए हैं. 19 नवंबर 2026 से वेलिंगटन में शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए युवा तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ को भारतीय टेस्ट टीम में शामिल कर लिया गया है. वहीं, चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव को टेस्ट स्क्वॉड से रिलीज कर दिया गया है, ताकि वो स्वदेश लौटकर चल रहे घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा ले सकें. इसके साथ ही भारतीय टीम के लिए एक और बड़ी राहत की खबर यह है कि स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत वेलिंगटन पहुंचकर टेस्ट स्क्वॉड के साथ जुड़ गए हैं.

वनडे सीरीज छोड़ टेस्ट स्क्वॉड से जुड़े

टेस्ट स्क्वॉड में शामिल किए जाने के बाद गुरनूर बराड़ अब सीधे टेस्ट टीम के सदस्यों के साथ जुड़ गए हैं और इस वजह से वो न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले पांचवें और आखिरी वनडे मुकाबले के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे. भारतीय सेलेक्शन कमेटी ने आखिरी वनडे के लिए बराड़ के स्थान पर किसी भी रिप्लेसमेंट खिलाड़ी की घोषणा नहीं की है. गुरनूर बराड़ के लिए ये दौरा अभी तक काफी शानदार रहा है, उन्होंने 3 वनडे मैचों में 9 विकेट चटकाए हैं. फिलहाल वो वनडे सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं

दूसरी ओर, कुलदीप यादव को इस वनडे सीरीज में अभी तक एक ही मैच खेलने का मौका मिला है और वो उसमें पूरी तरह फ्लॉप रहे हैं. बे ओवल में खेले गए चौथे वनडे मैच में कुलदीप यादव को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया था. लेकिन उस मैच में उन्होंने 8 ओवर में 73 रन खर्च किए और कोई भी विकेट हासिल नहीं किया.

भारत का अपडेटेड टेस्ट स्क्वॉड

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाशदीप, साई सुदर्शन, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, गुरनूर बराड़.

भारत का अपडेटेड वनडे स्क्वॉड

श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/ उपकप्तान), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर, कुलदीप यादव.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Jalandhar में ASI की गुंडागर्दी, तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने से रोकने पर सेवानिवृत्त कमांडो को थप्पड़ मारा गया

जालंधर , (PNL) : जालंधर में तेज रफ्तार कार चलाने से रोकने पर पंजाब पुलिस …

Jalandhar में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई, स्टील फर्म पर छापेमारी शुक्रवार देर रात तक जारी रही; महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए गए

जालंधर , (PNL) : गुरुवार सुबह चंडीगढ़ और हिमाचल प्रदेश समेत पंजाब के कई जिलों में …

अमृतसर में गोली लगने से घायल एक एएसआई की मौत हो गई; पिस्तौल की सफाई करते समय दुर्घटना हुई

अमृतसर  , (PNL) : अमृतसर में पिस्तौल साफ करते समय गोली लगने से एक सहायक …

सोने की कीमतों में लौटी तेजी, चांदी का भाव भी ₹1.80 लाख के पार, क्या खरीदारी का है सही मौका?

न्यूज डेस्क, (PNL) :  भारत में एक बार फिर सोने और चांदी की कीमतों में …

‘मेरा फोन टैप हो रहा है’, राहुल गांधी का दावा- मेरे पास ऐसे सबूत हैं, जो PM को पता है

न्यूज डेस्क, (PNL) : कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री …

दूसरी लिस्ट जारी होने के बाद AAP में नाराजगी! इस्तीफे का दौर हुआ शुरू

अमृतसर , (PNL) :   आम आदमी पार्टी  की दूसरी लिस्ट जारी होने के बाद …

IND vs NZ: टीम इंडिया के साथ हुआ ‘धोखा’…श्रेयस अय्यर ने हार के बाद क्या कहा?

स्पोर्ट्स , (PNL) : न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में टीम इंडिया चारों खाने चित …

ब्रेकिंग : सोनिया मान को टिकट मिलने के बाद AAP के 3 नेताओं ने दे दिया इस्तीफा, पढ़ें

अमृतसर, (PNL) : पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर राज्य में राजनीतिक उठापठक शुरू हो चुकी …

बड़ी खबर : खरड़ से टिकट कटने पर आप विधायक अनमोल गगन का बड़ा बयान, बोली-मैने तो खुद ही…

खरड़, (PNL) : आम आदमी पार्टी ने वीरवार को 31 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी लिस्ट …

पंजाब चुनाव : AAP ने जारी की 31 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, जालंधर सेंट्रल से नितिन कोहली, नार्थ से वनीत धीर और कैंट से दीपक बाली को मिली टिकट

दो महिलाओं से अफेयर, चीन से कनेक्शन… क्या जाएगी Nvidia CEO जेनसन हुआंग की कुर्सी

न्यूज डेस्क, (PNL) : दुनिया की सबसे बड़ी चिप बनाने वाली कंपनियों में शामिल Nvidia …

पंजाब प्रशासन में बड़ा फेरबदल, आईएएस और 13 पीसीएस अधिकारियों का तबादला; पूरी सूची पढ़ें

चंडीगढ़ , (PNL ) : Punjab सरकार ने बुधवार को प्रशासनिक कामकाज को सुव्यवस्थित करने …

सीबीआई अदालत आज पंजाब पुलिस के पूर्व एसएसपी गुरमीत सिंह रंधावा को सजा सुनाएगी, अदालत ने 34 साल बाद उन्हें दोषी ठहराया

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब पुलिस के पूर्व एसएसपी गुरमीत सिंह रंधावा को आज मोहाली …

Punjab में आज से शुरू होगी EVM-VVPAT मशीनों की जांच, लाइव वेबकास्टिंग के जरिए दिखाई जाएगी पूरी प्रक्रिया

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाब में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर …

कंगना रनौत ने सोनिया गांधी से स्विस खातों को लेकर पूछे सवाल, राहुल गांधी के ‘सेल्फ-गोल टैलेंट’ पर कसा तंज

न्यूज डेस्क, (PNL) : अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने सोनिया गांधी की बायोग्राफी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!