Thursday , August 6 2026
Breaking News

जालंधर में बिल्डिंग से चोरी करते नाबालिग पकड़ा:बिजली की तारें और AC पाइप चुराकर भाग रहा था; भीड़ ने घेरा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में निर्माणाधीन इमारत से बिजली की तारें और एसी के पाइप चोरी कर ले जा रहे एक नाबालिग को लोगों ने पकड़ लिया। सूचना मिलने पर थाना भार्गव कैंप पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। इमारत में काम करने वाले मुकेश कुमार ने बताया कि वह रोज की तरह बुधवार सुबह काम पर पहुंचे थे। इसी दौरान एक नाबालिग इमारत के अंदर घुस गया। वह वहां से बिजली की तारें व एसी के पाइप लेकर भागने लगा। मुकेश ने उसे सामान के साथ जाते देखा तो शोर मचा दिया।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस।

चोरी का समान छोड़कर भागा चोर

शोर मचने पर नाबालिग चोरी का सामान छोड़कर भागने लगा। मुकेश कुमार ने आसपास मौजूद लोगों की मदद से उसका पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया। घटना की सूचना बिल्डिंग मालिक को दी गई, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरु की

घटना की सूचना मिलने पर थाना भार्गव कैंप पुलिस मौके पर पहुंची और नाबालिग को हिरासत में ले लिया। जांच अधिकारी ने बताया कि कंट्रोल रूम से निर्माणाधीन इमारत में चोरी के आरोप में एक नाबालिग को पकड़े जाने की सूचना मिली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बिल्डिंग मालिक के बयान दर्ज करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर में तेज बारिश, पंजाब-चंडीगढ़ में 2 दिन अलर्ट:तापमान में आई गिरावट; पटियाला में सबसे ज्यादा 143 मिमी बरसात

जालंधर , (PNL) : पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। जालंधर …

मोगा में चरणजीत चन्नी के समर्थन में लगे पोस्टर:लिखा- राजा-बघेल हटाओ, पंजाब कांग्रेस बचाओ; इलेक्शन से पहले खींचतान तेज

 मोगा , (PNL) : पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस में …

अमृतसर में 10 किलो हेरोइन बरामद:2 तस्कर गिरफ्तार, बॉर्डर पार से लाई गई खेप; पंजाब समेत दूसरे राज्यों में देनी थी सप्लाई

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

जालंधर में बारिश से पुल टूटा, होशियारपुर में ट्रैक्टर बहा:2 दिन की बरसात में सड़कें डूबीं; पानी में फंसा ट्रक

जालंधर , (PNL) : जालंधर और होशियारपुर में 2 दिन की लगातार बारिश के बाद नुकसान …

जालंधर की महिला डॉक्टर पर धोखाधड़ी का केस, शादीशुदा होकर पासपोर्ट में खुद को बताया ‘सिंगल’, कनाडा भागने का आरोप

जालंधर, (PNL) : पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। मकसूदां क्षेत्र की रहने वाली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!