Thursday , March 19 2026
Breaking News

चंडीगढ़ में कल प्रॉपर्टी डीलर का कत्ल करने वाले बंबीहा गैंग ने पंजाबी गायक Mankirat Aulakh को दी मारने की धमकी, पढ़ें

न्यूज डेस्क, (PNL) : पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख को हत्या की धमकी मिली है। बंबीहा गैंग के गैंगस्टर लक्की पटियाल की ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई है। जिसमें कहा गया कि चंडीगढ़ के सेक्टर 9 में जो हत्या की गई है, उसकी वजह से कई लोगों को मिर्ची लगी है। कई लोग कह रहे हैं कि चमनप्रीत सिंह को नाजायज मारा है। यह वही लोग हैं जो इसके साथ क्राइम में पार्टनर हैं और नाजायज तरीके से जमीन पर कब्जा करते हैं।

नए साल पर पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख का मोहाली में शो हुआ था। इसमें प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत भी पहुंचा था।

उसने आगे कहा कि अब मनकीरत औलख की बारी है। वह चाहे जितने भी गनमैन ले ले। लेकिन उसका अब नंबर लगना है। वह मोहाली में बैठा रहता है और विदेश की स्टोरी डालता रहता है।बुधवार को सेक्टर 9 में प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत की 12 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इसकी जिम्मेदारी लक्की पटियाल ने ली है। उसने इसको लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट भी डाली। जिसमें लिखा- ये हमारी जानकारियां विरोधियों को दे रहा था। पहले भी इसे फोन किए थे।

नए साल पर मोहाली में हुए मनकीरत औलख के शो में प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत पहुंचा था। उस समय उसके साथ यूट्यूब नरेश खरड़ वाला भी था। उसने फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थीं।

बंबीहा गैंग ने लिखा-जुगनू और मनकीरत को इकट्‌ठे ही मारूंगा। ध्यान रखना दोनों। यह न सोचना स्टोरी कहीं और की डालोंगे। 4 गनमैन साथ लेकर बच नहीं जाओगे। दोनों को इकट्ठे ही मारूंगा। समझ गए।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

Chandigarh में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या मामले में 2 शूटरों का एनकाउंटर, AGTF ने की बड़ी कार्रवाई

चंडीगढ़ , (PNL) ; चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत नागरा उर्फ चीनी की हत्या …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!