Tuesday , September 8 2026
Breaking News

अकाली दल में शामिल हुए वरिष्ठ IAS अधिकारी, सुखबीर बादल ने करवाया ज्वाइन, पढ़ें

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के पूर्व वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारी केजेएस चीमा आज औपचारिक रूप से शिरोमणि अकाली दल (SAD) में शामिल हो गए हैं। अकाली दल की एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने उन्हें सिरोपा भेंट कर पार्टी में जॉइन कराया।

कॉन्फ्रेंस के दौरान सुखबीर ने बताया की के.जे.एस. चीमा का प्रशासनिक करियर बेहद शानदार रहा है। उन्होंने राष्ट्रीय और राज्य स्तर के बड़े नेताओं के साथ महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। उनके अनुभव को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है। चीमा पंजाब के मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल के करीबी रहे। उन्होंने उनके साथ लंबे समय तक काम किया है और उनके भरोसेमंद अधिकारियों में गिने जाते थे।

उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ भी प्रशासनिक सेवाओं में अहम जिम्मेदारी संभाली है। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी के साथ काम करने का उनका अनुभव पार्टी के लिए नीति-निर्धारण में मददगार साबित हो सकता है। वही बादल ने कहा कि चीमा जैसे सुलझे हुए और अनुभवी अधिकारी के आने से अकाली दल को नई मजबूती मिलेगी। उनके आने से न केवल पार्टी का आधार बढ़ेग बल्कि प्रशासनिक स्तर पर भी हमें उनके विजन का फायदा मिलेगा।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

हिमाचल में सिख बच्चे से रैगिंग पर अकाल तख्त सख्त:जत्थेदार बोले- ऐसा व्यवहार नहीं चलेगा, प्रिंसिपल बदलने को कहा; वीडियो न चलाने की अपील

अमृतस​र , (PNL) : हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के बोर्डिंग स्कूल में सिख बच्चे के …

चंडीगढ़ में युवक ने PCR गाड़ी पर बरसाए डंडे:शीशे तोड़े, अंदर बैठे थे पुलिसकर्मी; पकड़ने पर बोला- भगवान हूं, श्राप दे दूंगा

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक युवक ने पुलिस की PCR पर डंडे बरसा दिए। …

लुधियाना में 3 महीने की गर्भवती महिला की मौत, कबड्डी खिलाड़ी पति पर कत्ल का आरोप, पढ़ें पूरी खबर

लुधियाना, (PNL): लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा इलाके में 3 महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध …

अमृतसर में नशे के खिलाफ एक्शन, 2 आरोपी गिरफ्तार:कारतूस और हेरोइन बरामद, पाकिस्तान से आए हथियार; सप्लाई से पहले पकड़े

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर देहात पुलिस ने नशे और अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते …

अमृतसर में रात 10 बजे के बाद DJ पर रोक:8 नए आदेश जारी, रेस्टोरेंट-क्लब 12 बजे तक करने होंगे बंद; रखनी होगी सावधानियां

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर में कानून-व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!