Thursday , September 10 2026
Breaking News

पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा के ऑर्गन फेलियर का खतरा, 8वें दिन भी वेंटिलेटर पर, डॉक्टर क्या बोले, पढ़ें

मोहाली, (PNL) : पंजाबी सिंगर राजवीर जवंदा लगातार आठवें दिन से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में वेंटिलेटर पर हैं। शुक्रवार को जारी मेडिकल बुलेटिन में डॉक्टरों ने कहा कि जवंदा का दिल धड़कता रहे, इसलिए उन्हें लगातार लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा जा रहा है।

राजवीर को सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई हैं, जिससे उनके शरीर के बाकी अंग सामान्य रूप से काम नहीं कर पा रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत में वैसा सुधार नहीं हो रहा जैसा वह चाहते हैं।

पूर्व सांसद एवं सिंगर हंसराज हंस ने भावुक अपील करते हुए कहा- हमें वाहेगुरु, भगवान और खुदा से प्रार्थना करनी चाहिए कि भले ही वह हमारी कुछ सांसें कम कर दें, लेकिन वे सांसें राजवीर जवंदा को दे दें। लाखों लोगों की दुआओं से उनकी सांसें बढ़ सकती हैं और वह दोबारा हमारे बीच लौट सकते हैं।

जब मरीज वेंटिलेटर पर होता है तब क्या होता है…

वेंटिलेटर क्या करता है : वेंटिलेटर एक मशीन है जो मरीज की सांसें लेने में मदद करता है, जब वह खुद से सांस नहीं ले पाता। यह फेफड़ों तक ऑक्सीजन पहुंचाता है और कार्बन डाइऑक्साइड बाहर निकालता है।

कब लगाया जाता है वेंटिलेटर : वेंटिलेटर गंभीर स्थिति में तब लगाया जाता है जब मरीज खुद सांस नहीं ले पा रहा हो। आमतौर पर इसे सिर, रीढ़, फेफड़े या दिल की चोट, भारी संक्रमण, कोमा या ऑर्गन फैलियर जैसी स्थिति में इस्तेमाल किया जाता है।

इलाज की प्रक्रिया क्या है : ICU में लगातार मॉनिटरिंग होती है। लाइफ सपोर्ट सिस्टम के जरिए दिल, फेफड़े और अन्य अंगों को सहारा दिया जाता है। संक्रमण से बचाने के लिए एंटीबायोटिक्स, दवाएं और पोषण दिया जाता है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

मोहाली में पेट्रोल पंप मालिक पर चढ़ाई कार:दोनों पैर-कंधा फ्रैक्चर, पेमेंट को लेकर हुआ था विवाद; आरोपी की जमानत रद्द

मोहाली , (PNL) : मोहाली के सनेटा स्थित पेट्रोल पंप पर नशे में धुत युवक ने …

जालंधर ED में पेश हुए पूर्व CS अनुराग वर्मा:डॉक्यूमेंट पकड़े नजर आए, सनटेक सिटी मामले में पूछताछ; पहले 2 बार नहीं पहुंचे थे

जालंधर  , (PNL) : पंजाब के पूर्व मुख्य सचिव और मौजूदा एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (राजस्व) अनुराग …

Hockey: टीम इंडिया की जर्सी का रंग फिर बदला, लिया गया बड़ा फैसला

स्पोर्ट्स , (PNL) : एशियन गेम्स के लिए भारतीय हॉकी टीम जापान रवाना हो गई है. …

जालंधर में नशीली गोलियों समेत युवक गिरफ्तार:पुलिस को देख घबराया, रास्ते से वापस मुड़कर भागने लगा; घेराबंदी में फंसा

जालंधर , (PNL) : जालंधर देहात पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के …

पंजाब में किसान नेताओं के घर पहुंची पुलिस:जगजीत सिंह डल्लेवाल समेत कई हाउस अरेस्ट, फरीदकोट में धरने से पहले एक्शन

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर समेत पूरे पंजाब में किसान नेताओं के घर पुलिस पहुंचने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!