Wednesday , September 30 2026
Breaking News

पंजाब सरकार 71 शिक्षकों को गौरवमय राज्य शिक्षक पुरस्कार से करेगी सम्मानित : हरजोत सिंह बैंस

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री स हरजोत सिंह बैंस ने घोषणा की है कि विश्व शिक्षक दिवस (5 अक्तूबर) के अवसर पर श्री आनंदपुर साहिब में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान 71 सरकारी शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उनकी उत्कृष्ट सेवाओं और विशेष योगदान के लिए गौरवमय राज्य शिक्षक पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया जाएगा। इस का उद्देश्य राज्य के शिक्षा क्षेत्र में इन अध्यापकों के समर्पण और शानदार योगदान को योगदान की प्रशंसा करना है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार यह पुरस्कार केवल शिक्षकों की उपलब्धियों का ही सम्मान नहीं करते, बल्कि उनके उस समर्पण और मेहनत को भी मान्यता देते हैं, जिसके बल पर वे विद्यार्थियों के सपनों को साकार करते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शक बनते हैं।

स्टेट अवार्डों संबंधी जानकारी साझा करते हुए शिक्षा मंत्री ने बताया कि 55 शिक्षकों को राज्य शिक्षक पुरस्कार प्रदान किया जाएगा (जिनमें 34 वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों और 21 प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक शामिल हैं)। इसके अतिरिक्त 10 शिक्षकों को यंग टीचर अवार्ड (6 सेकेंडरी और 4 प्राइमरी शिक्षक) दिया जाएगा। तीन शिक्षकों को विशेष शिक्षक पुरस्कार और तीन को उनकी विशिष्ट नेतृत्व क्षमता के लिए प्रबंधकीय (एडमिनिस्ट्रेटिव) पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक पुरस्कार विजेता को मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान द्वारा राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान एक पदक, शाल और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

स हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि मुख्यमंत्री स भागतवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के कार्यकाल के दौरान पंजाब का शिक्षा क्षेत्र तेजी से तरक्की कर रहा है ।उन्होंने कहा कि स्टेट टीचर अवार्ड समारोह राज्य सरकार के शिक्षकों की कारगुज़ारी को मान्यता देने और उनको और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करने की वचनबद्धता का प्रमाण है ताकि राज्य के शिक्षा क्षेत्र में उद्यमिता और समर्पण के सभ्याचार को और उत्साहित किया जा सके । जिक्र योग्य है कि पंजाब नेशनल अचीवमेंट सर्वे (एन ए एस)2024 जिसको राष्ट्रीय प्रशिक्षण सर्वेक्षण भी कहा जाता है में सभी राज्यों को पछाड़ कर अग्रणीय रहा।

इसी तरह 11वीं श्रेणी के विद्यार्थियों के लिए उद्यमिता को मुख्य विषय के तौर पर शामिल करने में पंजाब देश भर में पहला राज्य बन गया है। इस विषय को शामिल करने का उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमी मानसिकता को प्रफुलित करना है ताकि वह नौकरी मांगने वाले नहीं बल्कि रोजगार देने वाले बने। इस वर्ष सरकारी स्कूलों की बड़ी संख्या विद्यार्थियों ने नीट और जे ई ई मेंस एवं एडवांस जैसी कठोर परीक्षाएं में कामयाबी हासिल की है, जो राज्य में शिक्षा क्षेत्र की प्रगति को दर्शाती है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

छात्रा बोली- LPU में 200 युवक ट्रॉलियों में भरकर आए:करतारपुर-लॉ गेट के 2 गुटों ने बवाल किया; दुकानदार बोला- 14 करोड़ के लैपटॉप-आईफोन चुराए

जालंधर , (PNL) : फगवाड़ा की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में प्रदर्शन की आड़ में …

गोल्डी बराड़ पर ₹10 करोड़ का इनाम:अमेरिका में FBI की टॉप-10 मोस्ट वॉन्टेड लिस्ट में, लॉरेंस गैंग से जुड़ा, निज्जर की हत्या कराने का आरोप

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर सतिंदरजीत सिंह …

Neeru Dhanda ने जीता गोल्ड, अपने निशाने से बनाया Asian Games रिकॉर्ड, भारतीय सेना में इस पद पर हैं तैनात

स्पोर्ट्स , (PNL) : भारत की नीरू ढांडा ने जापान के आइची नगोया की शूटिंग रेंज …

American Visa के लिए भारतीयों का इंतजार लंबा, 42 से बढ़कर हुआ 346 दिन

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका का वीजा लेने के लिए आवेदन करने वाले भारतीयों को …

चंडीगढ़ पुलिस जवान ने फतह की अबी गामिन चोटी:शिखर पर तिरंगा फहराया; बर्फीले तूफानों के बीच पहुंचे; यूटी से पहुंचने वाले पहले

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ पुलिस के पर्वतारोही और एवरेस्ट समिटियर सचिन कुमार ने 7,355 मीटर …

लुधियाना पहुंचेगी BJP की नशा मुक्ति यात्रा:सांसद मनोज तिवारी और रवनीत बिट्टू होंगे शामिल, समराला चौक पर होगा स्वागत

लुधियाना , (PNL) : पंजाब में नशे के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा प्रदेश स्तर …

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भड़के लुधियाना के शाही इमाम:बोले- नापाक टिप्पणी पर माफी मांगें, पंडित बोले थे- भैया को भी सैया बनाते हैं

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में शाही इमाम ने धार्मिक कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण …

तरनतारन में बदमाश बेखौफ! मशहूर स्वीट हाउस पर फिर ताबड़तोड़ फायरिंग

अमृतसर, (PNL) : तरनतारन के पट्‌टी शहर के बाजार में उस समय दहशत का माहौल …

ब्रेकिंग: कनाडा में पंजाबी युवक का कत्ल, गर्दन में चाकू मारकर विदेशी महिला ने उतारा मौत के घाट

न्यूज डेस्क, (PNL) : कनाडा के मिसिसॉगा में पंजाबी युवक पर एक विदेशी महिला ने …

लुधियाना में आंखों में मिर्च डालकर बैग छीना:पहले बाइक अड़ाई, मालकिन और कर्मचारी को घेरा; मोबाइल-चाबियां और कैश ले गए

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में बर्तन की दुकान पर काम करने वाले युवक और मालकिन …

श्री दरबार साहिब पहुंची पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप:एकजुटता का दिया संदेश, गुरजीत औजला बोले- 2027 में बनाएंगे सरकार

अमृतसर ,  (PNL) : पंजाब कांग्रेस की अमृतसर और तरनतारन लीडरशिप ने आज श्री हरिमंदिर साहिब …

चितकारा विवि पटियाला हंगामा- महिला आयोग का एक्शन:छात्राओं के लापता होने खबरों पर DC-SSP को नोटिस, 30 तक मांगी रिपोर्ट

पटियाला , (PNL) : पटियाला के राजपुरा स्थित चितकारा यूनिवर्सिटी में छात्राओं से जुड़ी सोशल मीडिया …

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका:SGPC अध्यक्ष धामी से सिखों से जुड़े मुद्दों पर बात हुई, अकाली दल अमृतसर ने लहराए खालिस्तान के झंडे

अमृतसर  , (PNL) : अमरीका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोमवार को अमृतसर स्थित सचखंड श्री …

शादी के 7 महीने बाद युवक ने जान दी:लुधियाना में जहर निगला, मरने से पहले वीडियो बनाया, कहा- सास मेरी पत्नी को नहीं आने दे रही

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एक युवक ने संदिग्ध हालात में जहरीला पदार्थ निगल लिया। …

पंजाब- आगजनी-तोड़फोड़ के बाद LPU में 10 दिन की छुट्‌टी:इंटरनेट बंद, स्टूडेंट्स घर लौट रहे; महिला आयोग ने DC-SSP से रिपोर्ट मांगी

जालंधर  , (PNL) : पंजाब से BJP के राज्यसभा मेंबर अशोक मित्तल की फगवाड़ा स्थित लवली …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!