Sunday , September 20 2026
Breaking News

थाइलैंड से दिल्ली आ रही Air India की फ्लाइट टर्बुलेंस की चपेट में, सीटों से उछले यात्री, कई घायल

न्यूज डेस्क, (PNL) : थाइलैंड के फुकेट से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट को टर्बुलेंस का सामना करना पड़ा. इससे विमान की ऊंचाई में थोड़े समय के लिए बदलाव हुआ. विमान ने दिल्ली में सेफ लैंडिंग की. सभी यात्री और क्रू सुरक्षित विमान से उतर गए हैं. ये घटना आज मंगलवार की है. कुछ यात्रियों और क्रू को हल्की चोटें आईं. एहतियात के तौर पर उन्हें एयरपोर्ट के मेडिकल सेंटर में जांच और इलाज के लिए ले जाया गया है. जिस विमान के साथ ये हादसा हुआ उसका नंबर AI2379 है.एअर इंडिया ने कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है. प्रभावित लोगों को हर संभव मदद दी जा रही है और घटना की जांच में संबंधित अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग किया जा रहा है.

एअर इंडिया ने कहा, 4 अगस्त को फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 को उड़ान के दौरान कुछ देर के लिए टर्बुलेंस (हवा के झटकों) का सामना करना पड़ा, जिससे विमान की ऊंचाई में अचानक थोड़ा बदलाव आया. विमान दिल्ली में सुरक्षित उतर गया और सभी यात्री व क्रू सदस्य सुरक्षित बाहर आ गए हैं. एयरलाइन्स ने आगे कहा, जिन कुछ यात्रियों और क्रू सदस्यों को मामूली चोटें आई हैं उन्हें एहतियात के तौर पर एयरपोर्ट पर ही मेडिकल सुविधा केंद्र ले जाया गया है. यात्रियों और क्रू की सुरक्षा और भलाई एअर इंडिया की सबसे बड़ी प्राथमिकता है. हम प्रभावित लोगों को हर ज़रूरी मदद दे रहे हैं और जांच के सिलसिले में संबंधित अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रहे हैं.

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर- कोठी में महिला को बंधक बनाकर लूटा:हाथ-मुंह बांधे, CCTV में 7 लुटेरे लाठी-डंडे लेकर आते दिखे, ₹5 लाख कैश-22 तोले सोना लूटने का दावा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में देर रात लुटेरों ने एक कोठी में घुसकर महिला को …

अमृतसर में पुरानी रंजिश में बुजुर्ग महिला की हत्या:सिर पर ईंटों से हमला,केस में गवाह थी मृतक, पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के वेरपाल थाना क्षेत्र के पंडोरी गांव में पुरानी रंजिश के …

नकोदर में पिता ने अपने बेटे को किया किडनैप:पुलिस को झूठी कहानी बताई, कार सहित युवक किया बरामद, 3 लोग गिरफ्तार

जालंधर , (PNL) : जालंधर के नकोदर में एक पिता ने अपने ही बेटे को खुद …

चंडीगढ़ में टैक्सी ड्राइवर का मर्डर:सड़क किनारे लाश मिली, शरीर पर चाकू के निशान; सेक्टर-56 से कार बरामद

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में एक टैक्सी ड्राइवर का मर्डर कर दिया गया। शनिवार …

अमृतसर में ड्रोन से आई हथियारों की खेप पकड़ी:5 पिस्टल, 35 कारतूस और 2 ड्रोन बरामद; अटारी स्टेडियम के पास खेतों में पड़ी मिली

अमृतसर , (PNL) : अमृतसर के घरिंडा थाना पुलिस ने पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियारों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!