Saturday , October 10 2026
Breaking News

पंजाब पुलिस को चकमा देकर तस्कर फरार: बाथरूम जाने के बहाने खुलवाई हथकड़ी; पुलिसकर्मियों की आंखों में डाली लाल मिर्च

चंडीगढ़, (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-38 में खन्ना सीआईए की पुलिस टीम को चकमा देकर नशा तस्करी का आरोपी दीपक थापा फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक टीम शुक्रवार शाम करीब 6 बजे उसे हथकड़ी लगाकर उसके घर पहुंची थी। यहां आरोपी के बताए स्थान से हेरोइन बरामद करने के लिए तलाशी ली जानी थी।इसी दौरान दीपक ने बाथरूम जाने की बात कहकर हथकड़ी खोलने को कहा। पुलिसकर्मियों ने उसकी हथकड़ी खोल दी। आरोप है कि इसी दौरान उसने परिजनों की मदद से पुलिस टीम पर हमला कर दिया और फरार हो गया।पुलिस शिकायत के अनुसार, दीपक और उसके साथ मौजूद लोगों ने पुलिसकर्मियों की आंखों में लाल मिर्च पाउडर डाल दिया। अचानक हुए हमले के कारण पुलिसकर्मियों को कुछ देर तक दिखाई देने में परेशानी हुई।इसी दौरान दीपक घर से बाहर निकलकर भाग गया। पुलिस टीम ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह हाथ नहीं आया।

पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले खन्ना सीआईए ने एक युवक को करीब आधा किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में नशा तस्करी से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी मिली, जिसमें सेक्टर-38 निवासी दीपक थापा का नाम भी सामने आया। इसके आधार पर खन्ना पुलिस ने 26 अगस्त को दीपक को गिरफ्तार किया था।

पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान दीपक ने बताया था कि हेरोइन उसके घर में छिपाकर रखी गई है। इसी बरामदगी के लिए टीम उसे लेकर चंडीगढ़ पहुंची थी, लेकिन तलाशी शुरू होने से पहले ही वह फरार हो गया।

घटना के बाद खन्ना सीआईए टीम ने मलोया थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी। स्थानीय पुलिस के अनुसार, खन्ना पुलिस आरोपी को चंडीगढ़ लेकर आई थी, लेकिन तलाशी और बरामदगी की कार्रवाई से पहले स्थानीय पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी। अब इस मामले में पुलिस कार्रवाई और आपसी समन्वय को लेकर भी जांच की जा रही है।

खन्ना पुलिस की शिकायत के आधार पर दीपक थापा और उसके कथित मददगारों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस यह पता लगा रही है कि घटना के समय घर में कौन-कौन मौजूद था और पुलिसकर्मियों पर मिर्ची पाउडर डालने में किसकी भूमिका थी।

पुलिस के मुताबिक, दीपक के खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और हत्या समेत कई मामले दर्ज हैं। कुछ मामलों में उसका नाम नाइजीरियाई नशा तस्करों से जुड़े मामलों में भी सामने आने की बात कही गई है। खुड्डा लाहौरा में हुई हत्या के एक मामले में भी पुलिस जांच के दौरान उसका नाम सामने आने का दावा किया गया है।

About Punjab News Live -PNL

Check Also

जालंधर नॉर्थ में कांग्रेस को लगा झटका, माइक खोसला के भाई राज और भतीजे देवन AAP में शामिल

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ विधानसभा हलके में कांग्रेस को आम आदमी पार्टी (AAP) ने …

लुधियाना में AAP पार्षद उषा कालिया का निधन:कैंसर का चल रहा था इलाज,अगले महीने थी बेटे की शादी

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। लुधियाना के वार्ड …

जालंधर में प्राइवेट स्कूल पर परिजनों का आरोप:तीसरी कक्षा की छात्रा की तबीत बिगड़ी, परिवार ने स्कूल पर लगाए गंभीर

जालंधर , (PNL) : जालंधर के टैगोर इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षिका पर तीसरी कक्षा की छात्रा …

लुधियाना में ATM ठग को पब्लिक ने दबोचा:जूतों से की पिटाई, पर्स से मिले दर्जनों कार्ड; मोबाइल से बना रहा था PIN का वीडियो

लुधियाना , (PNL) : लुधियाना में एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य …

धीरेंद्र शास्त्री की टिप्पणी पर भड़के पंजाब के शाही इमाम:बोले- अपने घर पहुंचकर गीदड़ भभकियों दे रहे; बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर ने कहा था- हमें थैंक्यू बोलो

लुधियाना , (PNL) : बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से कथा …

चंडीगढ़ से भागे लूटेरों का पलवल में एनकाउंटर:पुलिस ने 20KM तक दौड़ाया, 2 को गोली लगी; कारोबारी से गनपॉइंट पर कार लूटी थी

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में पुलिस बीट बॉक्स के सामने दुकानदार से गन …

परगट सिंह बोले- CM पद का मैं भी दावेदार:पंजाब कांग्रेस में इतने चेहरे कि हर कोई मुख्यमंत्री बन सकता; राहुल के नेतृत्व में लड़ेंगे चुनाव

चंडीगढ़ , (PNL) : पंजाब कांग्रेस के नए प्रधान परगट सिंह ने मुख्यमंत्री पद के लिए …

जालंधर में खुलेआम शराब पीने वालों पर एक्शन:10 राउंड अप, रेहड़ियों-ठेकों पर गिलास देकर पिलाई जा रही थी; चेकिंग में खुलासा

जालंधर , (PNL) : जालंधर में कमिश्नर सतिंदर सिंह की देखरेख में पुलिस प्रशासन लगातार आम …

कनाडा में पंजाबी की टारगेट किलिंग:रेंज रोवर में बैठे युवक को गोलियों से भूना, ब्रदर्स कीपर्स गैंग से जुड़ा था; पहले मिली थी धमकियां

 जालंधर , (PNL) : कनाडा में पंजाबी युवक की टारगेट किलिंग का मामला सामने आया है। …

सरकारी स्कूलों को बेहतर बनाना और विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय शिक्षा उपलब्ध करवाना मान सरकार की प्राथमिकता : वनीत धीर

जालंधर, (PNL) : जालंधर नॉर्थ के हलका इंचार्ज एवं मेयर वनीत धीर ने स्कूल की ओर …

पंजाब DA बकाया केस मामले में हाईकोर्ट पेश हुए चीफ सैक्रेटेरी केएपी सिन्हा, पढ़ें क्या हुई सुनवाई

चंडीगढ़, (PNL) : पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में …

बड़ी खबर : नाना पाटेकर की मौत मामले में बड़ा अपडेट, पुलिस ने दर्ज किया केस

मुंबई, (PNL) : बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर की मौत से जुड़ी खबर को लेकर बड़ा …

चंडीगढ़ में 3 साल में पहुंची 252 किलो हेरोइन:चौकी-थाना पुलिस बेखबर, अंतरराज्यीय नेटवर्क के 4 आरोपी दबोचे; फरार 3 डीलरों की तलाश

चंडीगढ़ , (PNL) : चंडीगढ़ में पिछले करीब 3 साल से बड़े स्तर पर हेरोइन की …

IND vs WI: बस ड्राइवर के बेटे ने टीम इंडिया के नेट्स में मचाई सनसनी, स्टार बल्लेबाजों को छकाया, संजू से मिली शाबाशी

स्पोर्ट्स , (PNL) :  भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला रांची …

अमेरिका में भारतीय IT प्रोफेशनल्स के भविष्य पर मंडराया संकट! समझें ट्रंप के एक्शन से क्या पड़ेगा असर?

न्यूज डेस्क, (PNL) : अमेरिका में काम करने वाले भारतीय IT कर्मचारियों के लिए ग्रीन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!